गजब कमाल कर गए ये स्टॉक्स, गिरते बाजार में भी बनाया 52-वीक का अपना नया हाई लेवल

Shares gain high: गुरुवार को शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच बेंचमार्क सेंसेक्स 427 पॉइंट्स गिरकर 84,818 पर बंद हुआ. इस दौरान BSE 500 के पांच स्टॉक्स 52 हफ्ते के नए हाई लेवल पर पहुंच गए. इन स्टॉक्स ने पिछले साल अपने पुराने हाई लेवल को टच किया था और गुरुवार को इन स्टॉक्स ने नए हाई  लेवल को अचीव किया. ये ब्रेकआउट आमतौर पर बुलिश मोमेंटम दिखाते हैं और शॉर्ट-टर्म में और फायदे का संकेत देते हैं. आइए इन धमाकेदार शेयरों पर एक नजर डालते हैं:-

इन स्टॉक्स ने किया कमाल

Esab India- स्मॉल कैप कंपनी Esab India के 52 हफ्ते का नया हाई लेवल 6417.55 रुपये है. शेयरों की कीमत मौजूदा समय में 6300 रुपये है. पिछले एक महीने में स्टॉक में लगभग 20 परसेंट की बढ़त हुई है.

Samvardhana Motherson International- ऑटोमोटिव स्टॉक सम्वर्धना मदरसन इंटरनेशनल (Samvardhana Motherson International) के शेयरों ने भी गुरुवार को बढ़त हासिल की. इसके 52 हफ्ते का नया हाई लेवल 120.2  रुपये है. जबकि इसका मार्केट प्राइस 119.8 रुपये है. पिछले एक महीने में स्टॉक में लगभग 14 परसेंट का उछाल आया है.

Vodafone Idea- टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आईडिया के शेयरों का परफॉर्मेंस भी गुरुवार को काफी अच्छा रहा. इसी के साथ इसने 52 हफ्ते के नए हाई लेवल 11.3 रुपये को टच कर लिया है, जबकि मार्केट प्राइस 11.25 रुपये है. पिछले एक महीने में स्टॉक में लगभग 10 परसेंट की तेजी आई है. 

Eicher Motors- आयशर मोटर्स के 52 हफ्ते का नया हाई लेवल 7324 रुपये है. पिछले एक महीने में स्टॉक में लगभग 6 परसेंट की बढ़त हुई है.

Cummins India-शेयर के 52 हफ्ते का नया हाई लेवल 4588.1 रुपये है. पिछले एक महीने में स्टॉक में लगभग 3 परसेंट की तेजी आई है. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

ITR फाइल कर चुके हैं लेकिन अब तक नहीं मिला रिफंड का पैसा? फटाफट ऐसे करें अपना स्टेटस 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *