Last Updated:
Health Tips: खराब कोलेस्ट्रॉल यानी LDL शरीर में धीरे-धीरे बिगड़े दिल की कमजोरी को ब्लॉक कर देता है, लेकिन इसकी शुरुआत रोजाना की छोटी खाने-पीने की गलत से होती है. तला हुआ खाना, मीठा ड्रिंक, ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड्स इन्हें तेजी से बढ़ाते हैं. इन आदतों को समय पर रहने सुधारकर दिल को ‘साइलेंट किलर’ से रिकवर किया जा सकता है.
आजकल दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और इसकी एक बड़ी वजह है बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना है. जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल ज्यादा हो जाता है तो यह नसों में जमने लगता है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. कई बार हम अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देती हैं.

समोसा, पकोड़े, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और पैकेट वाले स्नैक्स में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाता है. तला-भुना कम करना है और घर का बना हल्का व पौष्टिक खाना ही खाना चाहिए.

दिन भर बैठे रहना और एक्सरसाइज ना करना भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की बड़ी वजह है. शरीर एक्टिव नहीं रहेगा तो फैट जमा होगा ऐसे में रोज कम से कम 30 मिनट तक टहलने योग करना या कोई हल्की एक्सरसाइज करना जरूरी होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

लगातार तनाव में रहने से शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल बिगाड़ सकते हैं. मेडिटेशन, गहरी सांस लेने की आदत और अच्छी नींद से तनाव को कंट्रोल किया जा सकता है.

सिगरेट और ज्यादा शराब पीना दिल की नसों को नुकसान पहुंचाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. इन आदतों को धीरे-धीरे छोड़ने का प्रयास करना चाहिए जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है.

कोलेस्ट्रॉल बढ़ना कोई छोटी समस्या नहीं है लेकिन सही खानपान और लाइफस्टाइल अपनाकर इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है. ओट्स, दलिया और फाइबर युक्त चीजें खानी चाहिए. फल और हरी सब्जियों की मात्रा अधिक होनी चाहिए. सर्दियों में गुनगुना पानी पीना चाहिए.