Health Tips: सर्दियों के मौसम में खेत किनारे या जंगल में मकोय का पौधा देखने को मिल जाते हैं. सर्दी के मौसम ये पौधा अपने आप ही उगता है. इसी मौसम में इसमें फल आने भी शुरू होते हैं. इसमें छोटे-छोटे टमाटर जैसे फल होते हैं. मकोय पौधे में चिकित्सीय गुण होते हैं, जो ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में मदद करते हैं. साथ ही इसमें फाइटो केमिकल्स होते हैं माइक्रोबियल गुण होते हैं. वैद्य ईश्वर दीन पाल बताते हैं कि पशुओं की सूजन से लेकर इंसानों की चोट वाली सूजन ठीक हो जाती है. अगर आपको कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि किसी वजह से आपको रात में नींद नहीं आती है या फिर काफी डर लगने लगता है तो मकोय का सेवन करना नियमित रूप से शुरू कर सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।