Last Updated:
Flute Remedies For Home: कान्हा की बांसुरी सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. वास्तु शास्त्र में बताए गए छोटे-छोटे उपाय आपके घर-परिवार और व्यापार में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. चाहे बच्चो…और पढ़ें
कृष्ण जी की बांसुरी के उपायबच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने का उपाय
आपका बच्चा पढ़ाई में मन नहीं लगाता या उसका ध्यान बार-बार भटकता है तो उसके स्टडी टेबल पर बांस से बनी बांसुरी रखें. मान्यता है कि बांसुरी की ऊर्जा से बच्चे का मन पढ़ाई में लगेगा और वह अच्छे परिणाम हासिल करेगा. यह उपाय बच्चों में फोकस और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है.
पति-पत्नी के बीच अक्सर मतभेद रहते हैं और तालमेल की कमी महसूस होती है तो बेडरूम में राधा-कृष्ण की बांसुरी बजाते हुए तस्वीर लगाना बेहद लाभकारी माना जाता है. इस उपाय से रिश्तों में मधुरता आती है और आपसी समझ बेहतर होती है.
घर या ऑफिस में बीम के नीचे बैठना वास्तु दोष माना जाता है. यदि मजबूरीवश ऐसा करना पड़ रहा है तो वहां दो बांसुरी लाल रंग के फीते से बांधकर टांग दें. इससे बीम का नकारात्मक असर खत्म हो जाएगा और आप पर किसी तरह का वास्तु दोष हावी नहीं होगा.
आर्थिक तंगी दूर करने का उपाय
अगर मेहनत के बावजूद धन की कमी बनी रहती है तो श्रीकृष्ण को एक चांदी की बांसुरी अर्पित करें और फिर उसे अपने घर के धन स्थान पर रखें. मान्यता है कि इस उपाय से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
कान्हा की कृपा पाने का उपाय
जो भक्त श्रीकृष्ण की कृपा पाना चाहते हैं, उन्हें समय-समय पर कान्हा को बांसुरी चढ़ानी चाहिए. यह उपाय जीवन से नकारात्मकता दूर करता है और सुख-शांति बढ़ाता है. मान्यता है कि भगवान की प्रिय बांसुरी अर्पित करने से व्यक्ति को तन, मन और धन से मजबूती मिलती है.
व्यवसाय में रुकावट दूर करने का उपाय
अगर आपकी दुकान पर ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है या बार-बार नजर दोष लगता है तो दुकान के मुख्य द्वार पर बांसुरी टांग दें. इसे इस तरह लगाएं कि आने-जाने वाले लोगों की नजर उस पर पड़े. इससे व्यापार में प्रगति होगी और धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे.