सेहत के लिए सजीवनी हैं किचन के ये मसाले, इमरजेंसी में बचायेंगे जान, उल्टी से लेकर हर दर्द का अचूक इलाज……. 

पश्चिम चम्पारण. क्या आपको पता है कि किचन में रखे मसाले स्वास्थ्य संबंधी आपातकाल की स्थिति में आपकी जान बचा सकते हैं ? यदि आप इस चमत्कार से अनजान हैं, तो आयुर्वेद पर आधारित यह रिपोर्ट आपको जरूर पढ़नी चाहिए.अपने 40 वर्षों के अनुभव को साझा करते हुए बेतिया के आयुर्वेदाचार्य भुवनेश पांडे बताते हैं कि यदि आपकी सेहत अचानक से बिगड़ जाती है और आप डॉक्टरी इलाज की स्थिति में नहीं हैं, तो किचन में रखे कुछ मसाले आपको राहत दे सकते हैं. मुख्य रूप से पेट दर्द, उल्टी, खून की उल्टी, ब्लीडिंग, चोट लगना, पेट खराब, चक्कर आना, सर दर्द, कान और दांत दर्द जैसी समस्याओं में किचन के मसाले रामबाण साबित हो सकते हैं.

जान बचा सकते हैं किचन के मसाले 
बकौल भुवनेश, कर्पूर, पिपरामिंट, अजवाइन, लौंग, हींग, हल्दी, फिटकरी और नमक ऐसे मसाले हैं, जिनमें कई समस्याओं के निवारण की क्षमता होती है. खासकर यदि इनका उपयोग एक-दूसरे के साथ मिलाकर किया जाए तो इनके औषधीय गुणों में बढ़ोतरी हो जाती है.मान लीजिए यदि कोई व्यक्ति उल्टी या दस्त की समस्या से परेशान है और घर में दवाई भी उपलब्ध नहीं है, तो ऐसी स्थिति में कर्पूर, पिपरामिंट और अजवाइन सत के मिश्रण का सेवन इंस्टेंट राहत दे सकता है.

उल्टी, दस्त, कान और सर दर्द में रामबाण मसाले
इसी प्रकार यदि आप कर्पूर, पिपरामिंट और अजवाइन सत को समान मात्रा में मिलाकर धूप में रख देते हैं तो यह द्रव में बदल जाएगा, जिसका उपयोग आप पेट दर्द, उल्टी, दस्त, सर दर्द, दांत दर्द इत्यादि समस्याओं में कर सकते हैं. ध्यान रहे कि बड़े उम्र के लोगों को 10 बूंद और छोटे उम्र के बच्चों को 5 बूंद का सेवन उस समय तक करते रहना है, जब तब आराम न मिल जाए. इस दौरान आपको थोड़े समय का टाइम गैप देते रहना है.

चोट लगने पर घरेलू उपचार 
चोट लगने की स्थिति में आप तत्काल राहत के लिए हल्दी और चूने के मिश्रण से तैयार लेप का उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए आपको हल्दी में हल्का चूना मिलाकर पेस्ट तैयार कर लेना है और फिर उसे चोट वाली जगह पर छाप लेना है. आप पाएंगे कि इससे सूजन सहित दर्द की समस्या का भी तत्काल निवारण हो जाएगा.

ब्लीडिंग में लाभकारी 
यदि आपको किसी कारणवश ब्लीडिंग हो रही है जो रूकने का नाम नहीं ले रही है, तो ऐसी स्थिति में तवे पर भुनी हुई फिटकरी के चूर्ण का सेवन कर सकते हैं. यानि, ब्लीडिंग के वक्त आप फिटकरी को तवे पर भुन लें और उसका चूर्ण बनाकर दो चुटकी सेवन करें या फिर भुनी हुई फिटकरी को ब्लीडिंग वाली जगह पर बांध लें. ऐसा करने से तुरंत ब्लीडिंग की समस्या से राहत मिलेगी. इसके अलावा आप दूर्वा के रस का भी उपयोग कर सकते हैं.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *