Last Updated:
Eye Care Tips: आंखों में बिलनी हो जाए तो बड़ी तकलीफ देती है. न दर्द कम होता है न जलन. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. घर पर ही कुछ आसान नुस्खे हैं. जिनसे बिलनी जल्दी सूख सकती है और आंखों को आराम भी मिलेगा.
आंख की बिलनी यानी पलक पर होने वाली छोटी सी फुंसी, जो दर्द और सूजन देती है. ये आमतौर पर गंदगी, मेकअप या बैक्टीरिया से होती है. कभी-कभी इसमें पस भी भर जाता है. जिससे चुभन ज्यादा होती है. हालांकि ज्यादातर मामलों में ये 1-2 हफ्तों में खुद ठीक हो जाती है.

बिलनी में सबसे आसान और असरदार नुस्खा है. गर्म पानी की सिकाई इसके लिए सूती कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर धीरे-धीरे आंख पर रखें. दिन में 3-4 बार ऐसा करने से सूजन और दर्द दोनों कम होंगे. सिकाई करते वक्त ध्यान रखें पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो.

अरंडी का तेल बिलनी को जल्दी ठीक करने में मदद करता है. पहले आंख को साफ पानी से धो लें और हल्की सिकाई करें. इसके बाद अरंडी के तेल की कुछ बूंदें रुई की मदद से बिलनी पर लगाएं. कुछ ही समय में आराम महसूस होगा और सूजन भी घटेगी.

हल्दी एंटीबैक्टीरियल मानी जाती है और बिलनी में असरदार है गर्म पानी में थोड़ी हल्दी डालकर उसका घोल तैयार करें. अब सूती कपड़े को इसमें भिगोकर आंख पर सिकाई करें ध्यान रहे. कपड़ा इतना ही भीगा हुआ हो. जिससे हल्दी का पानी बहकर आंख में न जाएं दिन में 3-4 बार ऐसा करने से बिलनी जल्दी सूख सकती है.

चंदन की तासीर ठंडी होती है और आंखों को आराम देती है. चंदन की लकड़ी को साफ पत्थर पर घिसकर गाढ़ा लेप बनाएं और उंगली की मदद से इसे सीधे बिलनी वाली जगह पर लगा दें. थोड़े समय में जलन और सूजन कम होने लगती है.

बादाम का तेल लगाने से बिलनी ही नहीं आंखों की रोशनी भी बढ़ती है. इसे सीधे प्रभावित जगह पर लगाया जा सकता है. या फिर रातभर दूध में भिगोए बादाम को पीसकर लेप तैयार करें. सुबह इसे बिलनी पर लगाने से आराम मिलेगा और आंखें भी स्वस्थ रहेंगी.

अगर बिलनी बार-बार हो रही है तो इसे हल्के में न लें. ये किसी बड़े संक्रमण या आंख की समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में तुरंत आंखों के डॉक्टर से मिलना जरूरी है. घर के नुस्खे तभी तक करें जब तक हल्की तकलीफ हो.