Last Updated:
Consume these five leafy greens in winter: रायबरेली जिले कि आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ स्मिता श्रीवास्तव (BAMS) बताती हैं कि सर्दी के मौसम में हमें अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ्य बना रहे. खासकर हमें हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करना चाहिए. जिनमें प्रमुख रुप से चना,सरसों, बथुआ, लाल साग, मेथी का साग शामिल है. आइये जानते है इनके सेवन के लाभ.
सर्दी से बचाव के लिए लोग तरह के उपाय अपना रहे है. साथ ही वह अपने स्वास्थ्य के प्रति सजगता बरत रहे है क्योंकि जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है. मौसम में बदलाव के कारण शरीर अपने आप को उसके अनुसार ढाल नहीं पाता. जिससे लोग बीमारियों का शिकार हो जाते है. बदलते मौसम में इम्यूनिटी सिस्टम भी कमजोर हो जाता है. इसीलिए हमें सर्दी से बचाव के साथ ही अपने सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए.

सर्दियों में हमें अपने खान-पान में भी बदलाव करना चाहिए. जिससे हम अपने आप को फिट रख सकें. इसीलिए जरूरी है कि हमें सर्दी के मौसम में उन्हीं चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनकी तासीर गर्म होती है. जिससे स्वास्थ्य को किसी प्रकार का नुकसान ना हो. गर्म तासीर वाली चीजों में चने का साग भी आता है. सर्दियों में इसका सेवन करने से हमारा शरीर फिट रहने के साथ ही यह हमारी त्वचा एवं आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है. इसीलिए हमें सर्दी के मौसम में चने के साग का सेवन जरूर करना चाहिए.

सर्दी के मौसम में बाजारों में लाल रंग का पत्तेदार साग दिखाई देता है. जिसे हम लाल साग कहते हैं. इसकी तासीर भी गर्म होती है. जिसे सर्दियों के मौसम में सेवन करने से हमारे शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होने के साथ ही हमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी ,विटामिन सी एवं आयरन जैसे पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं.जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में कारगर होते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सर्दी के मौसम में बथुआ का साग हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि इसकी भी तासीर गर्म होती है. इसका सेवन करने से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं, जो हमें कड़ाके की ठंड से राहत दिलाते हैं. इसीलिए हमें सर्दी के मौसम में इसका खूब सेवन करना चाहिए. आपको बताते चलें कि यह साग आमतौर पर हमारे खेतों में भी मिल जाता है, जिससे हमें बाजार से खरीदने की भी जरूरत नहीं है.

सरसों का साग भी सर्दी के मौसम में किसी औषधि से काम नहीं है. सर्दी के मौसम में इसका सेवन करने से हमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिशन एवं फाइबर मिलता है, जो हमारे शरीर को सर्दी से राहत दिलाने में कारगर होता है. यही वजह है कि सर्दी के मौसम में हमें सरसों के साग का सेवन करना चाहिए. इसकी तासीर भी गर्म होती है.

सर्दी शुरू होते ही बाजारों में मेथी का साग आ जाता है, क्योंकि इस मौसम में लोग इसका सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं. इसके पीछे भी एक खास वजह है वह यह है कि इसकी तासीर गर्म होने के साथ यह कई रोगों में भी एक औषधि की तरह काम करता है. इसीलिए लोग इसका सेवन करना खूब पसंद करते हैं इसमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिशन ,आयरन ,प्रोटीन ,फाइबर पाए जाते हैं साथ ही इस विटामिन का पावर हाउस भी कहा जाता है. यह हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ ही स्वस्थ बनाए रखने में भी कारगर होता है.