ये मछलियां कैंसर की दुश्मन! होश उड़ा देंगे इनके फायदे, एक वरदान इन्हें बनाता है चमत्कारी

Last Updated:

Anti cancer elements fishes : जो काम बड़े-बड़े डॉक्टर नहीं कर सकते हैं, ये मछलियां कर सकती हैं. कैंसर मरीजों के लिए इन्हें कुदरत का वरदान भी कह सकते हैं. इसमें मौजूद प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व एंटी-कैंसर गुणों से भरपूर हैं.

अलीगढ़. मछली स्वास्थ्य के लिए हमेशा से फायदेमंद रही है. इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व शरीर को मजबूत बनाते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं. शोधों में यह भी पाया गया है कि कुछ मछलियों की प्रजातियों में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर पेशेंट्स के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसी मछलियों के बारे में, जो कैंसर रोगियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी मानी जाती हैं.

ये प्रजातियां सबसे अनूठी

अलीगढ़ मत्स्य विभाग अधिकारी डॉ. प्रियंका आर्य बताती हैं कि मछली अपने आप में परिपक्व और सभी महत्त्वपूर्ण तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ है. इसमें प्रोटीन, फैट और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं. मछली विशेष रूप से कैंसर, अर्थराइटिस और हृदय रोगियों के लिए एक लाभदायक भोजन मानी जाती है. समुद्र में पाई जाने वाली कुछ मछलियों की प्रजातियां जैसे मैकल, कॉड, हेडॉक और सालमन कैंसर पेशेंट्स के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होती हैं. इन मछलियों में लीन प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर के लिए आसानी से पचने वाला और पौष्टिक होता है.

क्यों ये इतनी अलग

डॉ. प्रियंका के अनुसार, इन मछलियों में मौजूद तत्व शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम को क्लीन और एक्टिव बनाए रखते हैं, जिससे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व अच्छी तरह मिलते हैं. ये मछलियां एक तरह से एंटी-कैंसर गुण भी रखती हैं. जो कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में सहायक होती हैं. मछली खाना स्वास्थ्य के लिए तो लाभदायक है ही लेकिन मछलियों की कुछ प्रजाति ऐसी भी है जो कैंसर पीड़ित पेशेंट के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है.

इसमें विशेष कर सोल्मान, मेकरल जैसी मछली शामिल हैं, जो सिर्फ समुद्र में पाई जाती हैं. बाकी मछलियों में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जबकि इन मछलियों में ओमेगा 6 फैटी एसिड होता है. इसीलिए डीएचए इन मछलियों में ज्यादा होता है. जो कैंसर पीड़ित पेशेंट के लिए बहुत जरूरी होता है.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ये मछलियां कैंसर की दुश्मन! एक वरदान इन्हें बनाता है चमत्कारी

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *