ये परिवार दुनिया में सबसे ज्यादा संपत्तियों का मालिक, कभी आधी दुनिया झुकती थी उसके सामने

Last Updated:

ये एक खास परिवार है. दुनिया की सबसे ज्यादा संपत्तियां इस फैमिली के नाम से हैं. वो इसकी मालिक कही जाती है. एक जमाने में इस ताकतवर परिवार के सामने आधी दुनिया सिर झुकाया करती थी. वैसे रूतबा तो इनका आज भी कम नहीं

इस परिवार को दुनिया का सबसे बड़ा लैंडलार्ड कहा जाता है. वो दुनिया में 16 फीसदी के मालिक हैं. उनके पास इस दुनिया में उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक हर ओर जमीनें हैं. इन जमीनों में खेत हैं तो जंगल भी और शहरी इलाकों में बेशकीमती जमीनें और प्रापर्टीज. समुद्र के तट भी उनसे बचे नहीं हैं. दुनियाभर में उनकी जमीनों और प्रापर्टी को मैनेज करने का काम उनकी खुद की एक बड़ी कंपनी करती है. इसका नाम है द क्राउन एस्टेट. (courtesy – the crown estate)

ये परिवार एक शाही परिवार है, किसी जमाने में उनका डंका बजता था, तब आधी दुनिया के देश उनके आगे सिर झुकाते थे. अब भी दुनिया के कई देश उन्हें अपना राजा मानते हैं. ये परिवार ब्रिटेन का शाही परिवार है. तो हम आपको बता देते हैं कि इतनी अकूत प्रापर्टी का मालिक कौन है. वो ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय हैं और ब्रिटिश रायल फैमिली. (courtesy the crown estate)

किंग चार्ल्स अपनी मां क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद दुनिया की सबसे बड़ी संपत्ति के मालिक हैं जो दुनियाभर में फैली है. हालांकि इस संपत्ति के मालिक होते हुए वो इसके प्राइवेट ओनर नहीं हैं, हालांकि जब तक राजा रहेंगे, तब तक ये सारी संपत्ति उनकी मानी जाएगी. इनसाइडर और कई ट्रेड वेबसाइट्स के अनुसार प्रिंस चार्ल्स दुनियाभर में 6.6 अरब एकड़ जमीन और संपत्तियों के मालिक हैं.<br />(news18)

ये जमीनें ग्रेट ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स, कनाडा, आस्ट्रेलिया और कई देशों में हैं. दुनिया के कुल क्षेत्रफल की 16.6 फीसदी संपत्ति ब्रिटिश राजा की हैं. ‘द क्राउन एस्टेट’ नाम की एक संस्था इस पूरी संपत्ति की देखरेख और मेंटेन करने का काम करती है. ब्रिटिश शाही परिवार के पास सीधे तौर पर अपनी निजी संपदा और दो रॉयल डचियों के माध्यम से 250,000 एकड़ भूमि है.

अब हम आपको बताते हैं कि ये किस तरह की संपत्तियां हैं जो ब्रिटेन के किंग के पास हैं, इसमें 115,000 एकड़ भूमि को कृषि और वनों की है. इसके अलावा दुनियाभर में उनके पास जमीनें, रिटेल प्रापर्टी, समुद्री तट, बाजार, रिहायशी जगहें, आफिस कांपलैक्स जैसी चीजें हैं. द क्राउन एस्टेट इसी के माध्यम से तमाम खरीदारी केंद्र भी चलाता है और रेत, बजरी, चूना पत्थर, ग्रेनाइट, ईंट, मिट्टी, कोयला और स्लेट जैसी चीजों के व्यापार को भी डील करता है. (the crown estate)

राजा को डची ऑफ लैंकेस्टर नामक एक निजी संपत्ति से भी धन प्राप्त होता है, जिसमें मध्य लंदन की संपत्ति सहित 18,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि शामिल है। इसकी कीमत 654 मिलियन पाउंड है और ये हर साल करीब 20 मिलियन का मुनाफ़ा कमाता है. जब सितंबर 2022 में किंग चार्ल्स तृतीय सिंहासन पर बैठे, तो उन्होंने 46 बिलियन डॉलर के साम्राज्य का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया, जिसमें से अधिकांश अचल संपत्ति में था. (courtesy the crown estate)

ब्रिटिश राजशाही की अकूत संपत्ति की देखरेख करने वाली द क्राउन एस्टेट नाम की संस्था पर हर साल मोटा मुनाफा कमाती है. वर्ष 2022 में इसने इस संपत्ति से 490.8 मिलियन डॉलर का लाभ कमाया, जिसमें शुद्ध लाभ 312 मिलियन पाउंड की थी. कुल मिलाकर दुनियाभर में फैली ब्रिटिश राजशाही की संपत्तियों की कीमत 15.6 बिलियन डॉलर आंकी गई है. (courtesy – the crown estate)

क्राउन एस्टेट यूनाइटेड किंगडम में एक निगम के रूप में ब्रिटिश सम्राट से संबंधित भूमि और होल्डिंग्स की एक कंपनी है. जो किंग की सार्वजनिक संपत्ति बनाता है, जो न तो सरकारी संपत्ति है और न ही सम्राट की निजी संपत्ति का हिस्सा है. इंग्लैंड , वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में क्राउन एस्टेट का प्रबंधन उसके अधिकारी करते हैं तो स्कॉटलैंड में भी ऐसा ही होता है. (courtesy – the crown estate)

इसके बाद दूसरे नंबर पर सऊदी अरब के किंग अब्दुल्ला आते हैं, जो निजी तौर पर 8,30,000 वर्ग मील पर शासन करते हैं और बड़े पैमाने पर बडे़ भूभाग पर उनका मालिकाना है. तेल के खेल ने सऊदी शाही परिवार को दुनिया के सबसे दौलतमंद परिवारों के साथ खासा ताकतवर भी बना दिया है. (courtesy the crown estate)

इसके बाद दूसरे नंबर पर सऊदी अरब के किंग अब्दुल्ला आते हैं, जो निजी तौर पर 8,30,000 वर्ग मील पर शासन करते हैं और बड़े पैमाने पर बडे़ भूभाग पर उनका मालिकाना है. तेल के खेल ने सऊदी शाही परिवार को दुनिया के सबसे दौलतमंद परिवारों के साथ खासा ताकतवर भी बना दिया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeknowledge

इस फैमिली के पास दुनिया की सबसे ज्यादा संपत्ति,आधी दुनिया झुकती थी इनके सामने

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *