पढ़ाई में टॉप करेंगे ये बच्चे! अगर रोज खाएं तो दिमाग हमेशा रहेगा अलर्ट

Last Updated:

Health Tips : पश्चिम चंपारण के आचार्य भुवनेश पांडे के अनुसार अखरोट, डार्क चॉकलेट ब्रेन को हेल्दी एक्टिव और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. ये याददाश्त और मूड सुधारने में भी लाभकारी हैं. इसे खाने से बच्चों का माइंड भी तेज हो जाता है.

ब्रेन हमारे शरीर का एक ऐसा हिस्सा है, जो बॉडी फंक्शन को कंट्रोल करता है. यही कारण है कि इसका एक्टिव और स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है. इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फूड की जानकारी दे रहे हैं, जो ब्रेन को एक्टिव और दुरुस्त रखने के लिए जाने जाते हैं.

जरूर करें सेवन

करीब 40 वर्षों से आयुर्वेदाचार्य के रूप में कार्यरत और वर्तमान में पतंजलि में सेवा दे रहे आचार्य भुवनेश पांडे बताते हैं कि दिमाग को तेज बनाने वाले फूड में सबसे पहला स्थान अखरोट का आता है.

जरूर करें सेवन

इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ई और पॉलीफेनोल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो ब्रेन के सेल्स को स्वस्थ रखते हैं, सूजन को कम करते हैं और नए सेल्स बनाने में मदद करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जरूर करें सेवन

इसी प्रकार डार्क चॉकलेट को भी दिमाग का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है. दरअसल, कोको की अधिक मात्रा वाले डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स, कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं. फ्लेवोनॉयड्स ब्रेन के उन हिस्सों में ब्लड फ्लो को बढ़ाते हैं, जो याददाश्त और सीखने के लिए जिम्मेदार हैं.

मस्त रहेगा ब्रेन

बकौल आयुर्वेदाचार्य, यदि आप थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट का सेवन करते हैं, तो इससे आपका मूड बेहतर बनेगा, दिमाग की थकान दूर होगी और ये अलर्ट रहेगा.ध्यान रहे कि चॉकलेट की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए.

ब्रेन के लिए बेहतर

हल्दी में करक्यूमिन कंपाउंड पाया जाता है, जो एक पावरफुल एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है. करक्यूमिन अल्जाइमर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मददगार साबित हो सकता है.यह न्यूरॉन्स के विकास को बढ़ावा देता है और दिमाग को तनाव से होने वाले नुकसान से बचाता है.

homelifestyle

पढ़ाई में टॉप करेंगे ये बच्चे! अगर रोज खाएं तो दिमाग हमेशा रहेगा अलर्ट

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *