Last Updated:
Species of Butterflies: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत और रंग बिरंगी तितलियां देखने को मिलेंगी. कुछ तो इतनी होनहार हैं कि अपनी मिमिक्री से शिकारी को डराकर भगा देती हैं.
सागर में जूलॉजी एक्सपर्ट डॉक्टर मनीष जैन बताते हैं कि इस दुर्लभ प्रजाति की तितली को मेमिक (मिमिक्री) करने में माहिर समझा जाता है इनमें यह खूबी होती है कि यह प्रकृति के अधिकतर रंगों जैसा खुद को ढालने में सक्षम होती है. जैसे यह तितली किसी लकड़ी के ऊपर बैठी है तो यह अपने आप को उस रंग से मिला लेती है ताकि शिकारी समझ ना पाए
आसान भाषा में ऐसे समझ सकते हैं जैसे कोई चिड़िया इन्हें खाना चाहती है और तितली को आभास हो गया कि खतरा है तो वे अपने पंख खोल लेती है. इनकी पंखों पर बड़ी-बड़ी आंखें दिखाई देती हैं जिनसे शिकारी चिड़िया समझती है यह तो मुझे भी बड़ी चीज है और डरकर भाग जाती है.
टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डॉ ए ए अंसारी बताते हैं कि साल 2021 में तितलियों का सर्वे टाइगर रिजर्व में किया गया था तब यहां आधिकारिक रूप से 23 तरह की तितली और अनऑफिशियल 40 प्रकार की तितली पाई गई थी जिसमें कुछ विशेष और दुर्लभ तितलियां भी थी. कुछ तितलियों पर खास तरह की डिजाइन दिखाई देती है यह कैमोफ्लैज की मदद से उनकी पंखों पर रंगीन डिजाइन आ जाती है जो जिस वातावरण में वह है वहां पर छुपाने के लिए इस्तेमाल करती हैं या फिर खुद को शिकारी से बड़ा दिखाने के लिए इस तरह की डिजाइन उनकी पंखों पर दिखाई देती है हर तरह की तितली में या कैमफ्लेज होता है जिससे वह उस वातावरण में छुपा सकते हैं.
.