Last Updated:
दिवाली 2025 के लिए बेस्ट स्मार्ट लाइट्स खोज रहे हैं? 1,000 रुपये से कम कीमत में Gesto RGB LED Strip, Philips जैसे ब्रांड की लाइट्स मिल जाएंगी. जानिए इनके फीचर्स, ब्राइटनेस और कलर ऑप्शंस के बारे में.
दिवाली बस आने वाली है, और घर को सजाने के लिए लोग अब अच्छे डेकोरेटिव लाइट्स की तलाश में हैं. इस साल की दिवाली सेल में आप Rs ₹1,000 से कम कीमत में स्मार्ट लाइट्स खरीद सकते हैं, जो न सिर्फ घर को रोशन करेंगी बल्कि इस्तेमाल में भी आसान हैं. आइए नज़र डालते हैं कुछ बजट फ्रेंडली बेहतरीन लाइन ऑप्शंस पर.
Wipro Next Smart RGB LED Batten
अगर आप त्योहार के लिए स्मार्ट ट्यूबलाइट चाहते हैं, तो Wipro Next Smart RGB LED Batten एक बढ़िया ऑप्शन है. ये सीधे वाई-फाई से कनेक्ट होता है और Amazon Alexa या Google Assistant के जरिए वॉइस कंट्रोल किया जा सकता है. इसमें कई कलर मोड हैं और आप कलर टेम्परेचर को अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं.
Philips WiZ Bulb
फिलिप्स WiZ Bulb भारत में ₹600 से कम में उपलब्ध है, और दो पैक में इसे 1,000 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है. ये मोबाइल ऐप के जरिए पूरी तरह से कंट्रोल किया जा सकता है, जिससे आप ब्राइटनेस बदल सकते हैं या व्हाइट और कलर मोड के बीच स्विच कर सकते हैं. यह दिवाली और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक बहुप्रयुक्त विकल्प है.
HomeMate Wi-Fi Multicolour Smart LED Strip
होममेट LED स्ट्रिप में 16 मिलियन कलर्स हैं, जिससे आप अनगिनत कलर कॉम्बिनेशन बना सकते हैं. इसकी ब्राइटनेस एडजस्ट की जा सकती है और इसमें ऐप सपोर्ट भी है. इसके साथ ही, बिल्ट-इन माइक लाइट्स को म्यूजिक या साउंड से सिंक कर देता है. इसे अपनी जरूरत के हिसाब से काटकर भी फिट किया जा सकता है, जो दिवाली सजावट के लिए परफेक्ट है.
MIRADH Smart RGBIC LED Strip
मीराध स्मार्ट LED स्ट्रिप फायरवर्क स्टाइल इफेक्ट देती है, जिससे डायनेमिक लाइटिंग तैयार होती है. ये स्ट्रिप एक साथ कई कलर दिखा सकती है और मोबाइल ऐप या रिमोट के जरिए कंट्रोल की जा सकती है. अभी ये ₹800 से कम में उपलब्ध है.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
.