Last Updated:
Baking Soda Health Benefits: डॉक्टर मोहम्मद इकबाल के अनुसार बेकिंग सोडा वाला पानी पाचन, मांसपेशियों, डिटॉक्स और मुंह की सफाई में फायदेमंद है, लेकिन सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करें.
आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद इकबाल ने बताया कि इसका सबसे बड़ा फायदा पाचन से जुड़ा है. कई बार पेट में जलन भारीपन या एसिडिटी की दिक्कत हो जाती है, ऐसे में बेकिंग सोडा की हल्की चुटकी पानी में डालकर पीने से राहत मिल सकती है. दरअसल यह पेट के एसिड को बैलेंस करने का काम करता है और खाना जल्दी पचने में मदद करता है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि इसे रोज़ाना पीया जाए. जरूरत पड़ने पर ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए.
तीसरा फायदा है बॉडी को डिटॉक्स करने का. बेकिंग सोडा शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है. पानी के साथ लेने से यूरिन के जरिए शरीर के हानिकारक तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं. इससे गुर्दे को भी फायदा होता है और ब्लड साफ रहता है. इसके अलावा बेकिंग सोडा वाला पानी मुंह की बदबू कम करने और दांतों की सफाई में भी मदद कर सकता है. यह बैक्टीरिया को खत्म करता है और मुंह को फ्रेश फील कराता है.
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि किचन का यह छोटा सा सामान सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद हो सकता है. बस ज़रूरी है कि इसे समझदारी और लिमिट में इस्तेमाल किया जाए. जरूरत से ज्यादा प्रयोग करने की बजाय हफ्ते में एक-दो बार आज़माया जा सकता है.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे… और पढ़ें