गुमला की ये हैं टॉप 5 फेमस तिलकुट की दुकानें! शुद्धता की है 10% गारंटी

Last Updated:

Gumla Top 5 Tilkut Shop: वैसे तो मकर संक्रांति पर लोग तरह-तरह की मिठाईयां बनाते और खाते हैं, लेकिन आज हम आपको गुमला की टॉप 5 तिलकुट की दुकानों के बारे में बताएंये. यहां आपको सस्ते में तरह-तरह की मिठाईयां मिल जाएंगी. आइये जानते हैं इन मिठाइयों की कीमत के बारे में..

मकर संक्रांति तो तिल का पर्व है, लेकिन यह पर्व जिले में हिंदू-मुस्लिम की भाईचारगी का भी संदेश देती है. तालीम खान गुमला शहर के थाना रोड टावर चौक के समीप लगभग 15 साल से तिलकुट की दुकान चला रहे हैं. गया के कारीगर गुमला में रह बसकर कार्य कर रहे हैं. यहां दिसंबर से फरवरी तक काम होता है. यहां तिलकुट सस्ता व किफायती है. <br />तिलकुट ₹200 से 440 रुपए किलो तक उपलब्ध है. खोवा वाली तिलकुट मात्र 440 रुपए प्रतिकिलो की दर से उपलब्ध है.

प्रिंस जी तिलकुट

प्रिंस जी तिलकुट भंडार की दुकान गुमला शहर के एस एस स्कूल रोड में स्थित है. यहां की तिलकुट अपनी क्वालिटी के लिए काफी फेमस है. गया का तिलकुट पूरे देश में अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है. वही स्वाद आपको गुमला में भी इस दुकान में मिल जाएगा. यहां तिलकुट 280 रुपये से लेकर 600 रुपये प्रति किलो तक उपलब्ध है. वहीं, सबसे ज्यादा डिमांड महा स्पेशल तिलकुट की है. जो 380 रुपए प्रति किलो की दर से उपलब्ध है. इसके अलावा खोवा से बनी तिलकुट की भी काफी डिमांड रहती है. इसमें काजू पिस्ता किशमिश आदि ड्राई फ्रूट्स मिलाकर तैयार किया जाता है. जो 600 रुपये प्रति किलो के दर से उपलब्ध है.

राजू तिलकुट

राजू तिलकुट दुकान गुमला शहर के जशपुर रोड कोऑपरेटिव बैंक के सामने स्थित है. यहां के संचालक राजू मूल रूप से गया रमना के रहने वाले हैं, जो तिलकुट के लिए फेमस स्थान है. और पिछले 5 साल मकर संक्रांति के अवसर पर गुमला आते हैं और लगभग दो महीना(दिसंबर – जनवरी )यहीं रहकर तिलकुट बनाने व बेचने का काम करते हैं. यहां आपको 180 रुपए से 280 रुपए तक में अच्छी क्वालिटी की तिलकुट मिल जाएगी. खोवा वाली तिलकुट 450 से 500 रूपए तक में मिल जाएगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गोवर्धन तिलकुट

गोवर्धन तिलकुट भंडार की दुकान गुमला जिले की पहचान टावर चौक के समीप मंत्री स्टोर के सामने संचालित है. यहां ऐसे तो सालोंभर विभिन्न प्रकार की फल की बिक्री होती है, लेकिन मकर संक्रांति के अवसर पर यहां पिछले 5 सालों से गया के कुशल कारीगरों द्वारा तिलकुट का निर्माण किया जाता है. यहां आपको मात्र ₹200 रुपए प्रति किलो से स्टार्ट है .जो विभिन्न क्वालिटी के अनुसार 600 रुपए तक की रेट में उपलब्ध है.

जय बजरंगी तिलकुट भंडार

जय बजरंगी तिलकुट भंडार गुमला शहर के जशपुर रोड गुरुद्वारा के समीप संचालित है. यह दुकान पिछले 12 सालों से संचालित है. यहां का स्वाद और गुणवत्ता ही इस दुकान की पहचान है. यहां भी गया के कुशल कारीगरों द्वारा तिल की विभिन्न प्रकार की चीजें तैयार की जाती है. इस दुकान में तिलकुट सस्ता व क्वालिटी से भरा है. यहां ऐसे तो स्पेशल गुड़ व चीनी वाली तिलकुट 200 रुपए प्रति किलो से स्टार्ट है. यहां की सबसे बड़ी खास बात है कि खोवा वाली स्पेशल तिलकुट मात्र 400 रुपए प्रति किलो की दर से उपलब्ध है. खोवा वाली तिलकुट स्वाद व रेट के कारण ज्यादा फेमस है. यहां तिलकुट के अलावा सफेद व काला तिल की बनी स्पेशल तिलपट्टी, बादाम पट्टी ,तिल लड्डू ,बादाम पट्टी आदि भी उचित मूल्य पर उपलब्ध है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

गुमला की ये हैं टॉप 5 फेमस तिलकुट की दुकानें! शुद्धता की है 100% गारंटी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *