ये हैं इंडिया के रियल “पावर कपल”, जिन्हें मार्शल आर्ट ने दिलाई सरकारी नौकरी और शोहरत

Last Updated:

Sagar News: सागर में पदस्थ अंजली सिंह ठाकुर और रोहन सिंह ने चाइनीस मार्शल आर्ट बूसों में 90 से अधिक मेडल जीतकर राज्य व देश का नाम रोशन किया. दोनों को विक्रम अवार्ड के साथ सरकारी नौकरी और लाखों की प्रोत्साहन राश…और पढ़ें

सागर. सागर में पति-पत्नी का ऐसा जोड़ा है जिन्होंने चाइनीस मार्शल आर्ट बूसों मैं एक अलग ही मुकाम हासिल किया दोनों ने मिलकर नेशनल गेम में 90 से ज्यादा मेडल जीते. यहां तक की मध्य प्रदेश का खेल के क्षेत्र में दिया. जाने वाला सबसे उत्कृष्ट विक्रम अवार्ड भी अपनी मेहनत संघर्ष और समर्पण से हासिल किया.

हालांकि इसके साथ इन्हें अलग-अलग मौको पर प्रोत्साहन के रूप में करीब 28 लाख की नगद राशि मिली, साथ ही विक्रम अवार्ड के साथ दोनों को ही सरकारी नौकरी भी तोहफे के रूप में दी गई. यह कहानी सागर के खेल एवं युवा कल्याण विभाग में पदस्थ अंजली सिंह और रोहन सिंह की है जो मूलता जबलपुर के निवासी है लेकिन पिछले 12 सालों से सागर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

अंजली सिंह ठाकुर बताती हैं कि वे बचपन में बहुत शरारती थी कॉलोनी में बच्चों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया था रास्ते में जो भी मिलता उसकी पीट देती थी, कॉलोनी के लोग माता-पिता से इसकी शिकायत करते थे, तब पिता ने स्पोर्ट में डालने का फैसला किया और चाइनीस मार्शल आर्ट बूसों को ज्वाइन करा दिया महज 12 साल की उम्र में वह इस खेल में शामिल हो गई 3 महीने में ही अपना पहला मेडल जीत लिया और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा 2007 में एकलव्य पुरस्कार जीता और 2011 में विक्रम अवार्ड मिला, अवार्ड के साथ ही उन्हें सरकारी नौकरी तोहफे के रूप में मिली थी पिछले 14 साल से सागर में नौकरी कर रहीं हैं. अंजलि ने 28 नेशनल गेम खेल जिसमें उनके 65 मेडल है और इस दौरान करीब 25 लाख की राशि भी उन्हें प्रोत्साहन के रूप हासिल की.

अंजलि के पति रोहन भी जबलपुर के रहने वाले हैं. इन्होंने 18 साल की उम्र में चाइनीस मार्शल आर्ट को ज्वाइन किया था, लेकिन इन्होंने अच्छे कोच के मार्गदर्शन में स्ट्रेटजी को फॉलो करते हुए आगे बड़े जिसका नतीजा यह हुआ की बहुत कम समय में ही यह इस खेल का बड़ा नाम बन गए, इतना ही नहीं इन्होंने 11 नेशनल में 25 मेडल जीते और 2013 में विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया गया था. अवार्ड मिलने से 1 महीने पहले रोहन ने अंजलि से शादी कर ली थी. दोनों जबलपुर के ही रहने वाले हैं लेकिन पिछले 12 सालों से सागर में ही है. अब दोनों ही पति पत्नी सागर में नौकरी कर रहे हैं इनके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं.

अंजलि और रोहन बताते हैं कि आजकल खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा भी बहुत सी सुविधाएं दी जा रही हैं और खेल में अब करियर भी बना सकते हैं, लेकिन इसमें धैर्य की आवश्यकता होती है लोग हारेंगे, लेकिन इस हार में ही असली जीत का मजा छुपा होता है, जहां हम हारते हैं, तो जीतने की भूख बढ़ जाती है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

ये हैं इंडिया के रियल “पावर कपल”, जिन्हें मार्शल आर्ट ने दिलाई सरकारी नौकरी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *