ये हैं आयुर्वेद के चमत्कारी पत्ते, सांस, पाचन, खून और त्वचा की समस्याओं में हैं रामबाण, जानें सेवन का तरीका

Last Updated:

Health Tips: आजकल लोग छोटी-छोटी परेशानियों में तुरंत दवा की ओर रुख करते हैं, लेकिन आयुर्वेद और देसी नुस्खों में प्राकृतिक विकल्प मौजूद हैं. पपीते के पत्ते रक्त संचार सुधारते हैं और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करते हैं. पीपल के पत्ते सांस संबंधी बीमारियों में लाभकारी हैं और फेफड़ों को मजबूत करते हैं. नीम के पत्ते प्रतिरक्षा बढ़ाते, शुगर नियंत्रित करते और त्वचा की समस्याएं कम करते हैं. करी पत्ता पाचन सुधारता है और पेट की परेशानी दूर करता है. इन पत्तों का नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.

आजकल हम अक्सर देखते हैं कि छोटी-छोटी समस्याओं में भी लोग तुरंत डॉक्टर के पास भाग जाते हैं. सिर दर्द हो, पेट खराब हो या हल्की सर्दी-खांसी… बस दवा की गोली हाथ में आ जाती है. लेकिन बार-बार दवाइयों का सेवन शरीर पर असर डाल सकता है. ऐसे में हमारे पास आयुर्वेद और देसी नुस्खों का एक खजाना मौजूद है, जो बिना नुकसान के कई छोटी परेशानियों में राहत दे सकता है. प्रकृति ने हमें कई ऐसे पत्ते दिए हैं, जिन्हें चबाने मात्र से शरीर को अद्भुत फायदे मिलते हैं. आयुर्वेद डॉक्टर महेश कुमार चौधरी ने बताया कि ऐसे निम्न देसी पत्तों से छोटी बीमारियों को दूर किया जा सकता हैं.

पपीते के पत्ते आयुर्वेद में बहुत उपयोगी माने जाते हैं. इन्हें चबाने से शरीर की नसें साफ रहती हैं और रक्त संचार बेहतर होता है. पपीते के पत्ते में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. इसके अलावा यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने का काम भी करता है. यह पत्ता खासतौर पर उन लोगों के लिए लाभदायक है जिन्हें बढ़ते कोलेस्ट्रॉल या कमजोरी की समस्या रहती है.

पीपल के पत्ते को चबाना सांस संबंधी समस्याओं में बहुत फायदेमंद माना जाता है. अगर किसी को बार-बार सर्दी, खांसी या सीने में जकड़न महसूस होती है, तो पीपल के पत्ते राहत दिला सकते हैं. यह फेफड़ों को मजबूत करता है और सांस की नली को साफ रखने में मदद करता है. इसके नियमित सेवन से सीने में कफ जमने की समस्या भी कम होती है. आयुर्वेद में इसे सांस संबंधी बीमारियों और प्रतिरक्षा बढ़ाने के लिए लाभकारी बताया गया है, खासकर ठंड के मौसम में इसका सेवन फायदेमंद रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नीम को आयुर्वेद में सबसे शक्तिशाली औषधियों में गिना जाता है. पुराने समय से ही नीम के पत्ते को स्वास्थ्य के लिए एक चमत्कार के रूप में देखा जाता है . नीम का पत्ता चबाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. यह शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और खून को साफ करता है. नीम के नियमित सेवन से त्वचा संबंधी समस्याएँ जैसे फुंसी, खुजली और दाने भी कम होते हैं.

अक्सर सब्जी में इस्तेमाल होने वाला करी पत्ता सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. इसे चबाने से पेट की भारीपन, गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं. करी पत्ता पाचन क्रिया को तेज करता है और भूख बढ़ाने में मदद करता है. रोज़ाना पेट की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए यह बेहद उपयोगी है. आयुर्वेद में इसे पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए लाभकारी माना गया है, खासकर खाने के बाद इसे चबाना फायदेमंद होता है.

homelifestyle

ये हैं आयुर्वेद के चमत्कारी पत्ते, इन बीमारियों में रामबाण औषधि का करता है काम

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *