Last Updated:
Veg protein source: शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अक्सर लोगों के दिमाग में सबसे पहले नॉनवेज का ही ख्याल आता है, हैवी वर्कआउट करने वाले लोगों को अक्सर मसल गेन करने के लिए प्रोटीन से भरपूर न्यूट्रिशंस की आवश्यकता होती है. जिसके लिए तरह-तरह के सप्लीमेंट्स या नॉनवेज का सेवन करते हैं.
प्रोटीन एक ऐसा जरूरी पोषक तत्व है जो शरीर में मसालगिन के लिए बेहद जरूरी होता है, हाई प्रोटीन वाली डाइट के लिए अक्सर ज्यादातर लोग नॉनवेज का सहारा लेते हैं लेकिन वेजीटेरियन लोगों के लिए शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए कुछ ऐसे डाइट की आवश्यकता होती है जिसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा हो.
आजमगढ़ में कार्यरत आयुर्वेदिक दावों के सलाहकार डॉ. आशीष गुप्ता बताते हैं कि शरीर के बेहतर ग्रोथ और मसल गेन के लिए प्रोटीन बेहद आवश्यक होता है यह मांसपेशियों की ग्रोथ, हड्डियों को मजबूत करने और शरीर को एनर्जी देने के लिए बेहद जरूरी होता है. ऐसे में हमें रोजाना अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए जिसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है.
हर भारतीय किचन में दाल से लेकर पनीर चने का बीज दही जैसे कई तमाम आहार मौजूद होते हैं जिम प्रोटीन की मात्रा भरपूर पाई जाती है इन खाद्य पदार्थों को हम अपने रोजाना की डाइट में शामिल करते हुए न सिर्फ शरीर को मजबूत बना सकते हैं बल्कि इम्यूनिटी को भी बढ़ा सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
हर घर के किचन में कई तरह के दाल की वैरायटी मौजूद होती है जिम प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं मसलन मूंग की दाल मसूर की दाल अरहर या उड़द की दाल प्रोटीन का एक बेहतर स्रोत होते हैं इन्हें चावल या रोटी के साथ आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं इसके अलावा आप चाहे तो दाल का सूप या खिचड़ी के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं यह आपके डेली प्रोटीन इनटेक के लिए बेहद फायदेमंद होगा.
चना एक ऐसी चीज है जो लगभग सभी किचन में मौजूद होता है यह शाकाहारी आहार के तौर पर प्रोटीन का सबसे बेहतर श्रोत माना जाता है 100 ग्राम चने में लगभग 20 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है ऐसे में आप डेली चने का सेवन करते हुए प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं आप चाहे तो इसे उबाल कर या भिगोकर सुबह नाश्ते में भी इसका सेवन कर सकते हैं.
प्रोटीन वाली डाइट के लिए पनीर एक जबरदस्त सोर्स हो सकता है पनीर में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है इसके अलावा इसमें कैल्शियम की मात्रा भी भरपूर होती है यह आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है और शरीर के वजन को घटाने में भी मददगार होता है अगर आप बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं तो रोजाना की डाइट में प्रोटीन को ऐड कर सकते हैं.
रोजाना की डाइट में दही ऐड करना शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है या जहां एक तरफ प्रोटीन का बेस्ट स्रोत होता है वहीं दूसरी ओर या डाइजेशन को भी मजबूत बनाने में बेहद फायदेमंद होता है एक कप प्रोटीन में तकरीबन 15 से 18 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है आप इसे नाश्ते में या खाने के साथ ऐड कर सकते हैं. दही में कैल्शियम और प्रोबायोटिक होता है जो हड्डियों और पेट की सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है.
प्रोटीन के सोर्स के तौर पर सोयाबीन एक जबरदस्त विकल्प हो सकता है सोयाबीन की सौ ग्राम की मात्रा में तकरीबन 50 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर के डेली प्रोटीन इनटेक के तौर पर बेहद लाभदायक होता है, सोयाबीन के बीज से लेकर सोया चंक्स औरटोफू का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है.