गर्मी में फट रहे होंठ? हो सकते हैं ये 5 कारण, सॉफ्ट लिप्स के लिए करें ये उपाय

Last Updated:

Lips Dry And Peeling Reason: गर्मी में होंठों का फटना, ड्राई होना या पपड़ी का जमना एक कॉमन प्रॉब्लम है. ये समस्या आमतौर पर तब होती है, जब शरीर में पानी का मात्रा की कमी होने लगे. इसके अलावा विटामिन की कमी, ज्यादा देर तक धूप में रहने जैसे वजहों से भी ये दिक्कत होती है. लिप्स को सॉफ्ट बनाने की नेचुरल रेमिडी यहां जानिए.

Zoom

Lips Ko Soft Kaise Kare: होंठों का फटना एक कॉमन प्रॉब्लम है. हालांकि ज्यादातर लोग इसे सिर्फ ठंड से जोड़कर देखते हैं, लेकिन वास्तव में ये समस्या किसी भी सीजन में हो सकती है. दरअसल, लिप्स की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है साथ ही इसमें ऑयल ग्लैंड्स नहीं होते है, जो इसे मॉइश्चराइज रखे. नतीजतन तेज ठंड, गर्म या शुष्क हवा के संपर्क में आकर लिप्स डैमेज होने लगते हैं.

ऐसे में यदि आपके होंठ भी गर्मी के दिनों में ड्राई हो रहे हैं या फट रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.लेकिन इसके कारणों को समझना और समय रहते होंठों को सॉफ्ट रखने के लिए उपायों का करना जरूरी होता है.

होंठ फटने का कारण (Causes of Chapped Lips)

  • गर्मी में होंठों के फटने का एक कॉमन कारण डिहाइड्रेशन होता है. यदि आप कम पानी पी रहे हैं, तो आपके लिप्स सूखे नजर आ सकता है.
  • विटामिन बी9, विटामिन बी2, विटामिन बी6, और बी12 की कमी के कारण भी होंठ फट सकते हैं.
  • थायरॉइड की प्रॉब्लम होने पर भी लिप्स फटते हैं. यदि आप लगातार ड्राई लिप्स, या होंठों के फटने से परेशान हैं, तो थायरॉइड चेकअप जरूर कराएं.
  • आयरन की कमी के लक्षण के रूप में भी फटे होंठ नजर आ सकते हैं. हालांकि आमतौर पर थकान और कमजोरी को ही खून की कमी से जोड़ा जाता है.
  •  एलर्जी या इंफेक्शन की वजह से भी होंठ फट सकते हैं. इसके साथ ही इस पर सुखी पपड़ी का जमा होना, या जलन की समस्या हो सकती है.

सॉफ्ट लिप्स के लिए उपाय

पर्याप्त पानी पिएं
सबसे जरूरी है कि आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें. गर्मी के दिनों में पसीना निकलने के कारण शरीर में पानी का लेवल बहुत तेजी से घटता है.

एक्सपोलिएट करें
इसके अलावा हफ्ते में एक से दो बार लिप्स को एक्सफोलिएट करना भी बेहद जरूरी है. इससे डेड स्किन निकल जाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इसके लिए एक चम्मच चीनी को शहद में मिलाकर एक से 2 दो मिनट के लिए अच्छी तरह से लिप्स पर घिसें.

मसाज करें
फटे होंठों को रोजाना नारियल तेल से मसाज करें. इस ऑयल में नेचुरल औषधि गुण होते हैं, जो लिप्स को सॉफ्ट बनाने में मददगार होते हैं.

एलोवेरा जेल लगाएं
वैसे तो आमतौर पर लिप बाम या पेट्रोलियम जेली लगाने से ही लिप्स सॉफ्ट होने लगते हैं, लेकिन यदि आपको इसके बेहतर रिजल्ट नहीं मिल रहे हैं, तो इसकी जगह आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं. इसे आप सीधे या नारियल तेल के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं. रात में सोने से पर इसे लगाना बहुत फायदेमंद साबित होता है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *