Last Updated:
Ranchi Top 4 Five Multi Super Specialty Hospital: रांची के अपोलो, मेडिका, ऑर्किड और सेंटिविटा अस्पतालों का इंफ्रास्ट्रक्चर फाइव स्टार होटल जैसा है. सफाई और ट्रीटमेंट में उच्च स्तर, कस्टमाइज लंच, और गंभीर बीमारियों का सफल इलाज होता है.
<strong>रांची</strong>: झारखंड की राजधानी रांची में कई बड़े अस्पताल है. यहां सबसे पहला नाम आता अपोलो हॉस्पिटल का इसके बाद मेडिका, ऑर्किड व सेंटिविटा अस्पताल का. इन सारे हॉस्पिटल में एक बात यह है कि उनका इंफ्रास्ट्रक्चर का काफी धमाकेदार है. कांच का पूरा बिल्डिंग देखने में ऐसा लगेगा कि आप कोई फाइव स्टार होटल में डिनर या फिर लंच के लिए आ रहे हैं.

रांची में सिर्फ बाहर से ही नहीं इन सभी के अंदर भी अगर आप जाएंगे तो इतना साफ सफाई आपको लगेगा नहीं कि आप हॉस्पिटल में है. यहां पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है. 25 से 30 कर्मचारी सिर्फ सफाई में लगे रहते हैं.

ऐसा नहीं है कि सिर्फ यह फाइव स्टार होटल जैसा लगता है. बल्कि, उनका ट्रीटमेंट भी फाइव स्टार जैसा ही होता है. अगर यहां पर आप भर्ती होते हैं किसी कारणवश तो आपके साथ अगर एक व्यक्ति भी नहीं है तो कोई बात नहीं. यहां पर एक अटेंडेंट को भी रहने की अनुमति नहीं होती है. सारी जिम्मेदारी नर्स की होती है.

अगर आप भर्ती है और आपको एक गिलास पानी पीना है तो आप बस एक अपने बगल में रखे हुए स्विच को दबादे. दौड़ कर दो-तीन नर्स आ जाएगी और आपकी जरूरत की चीज आपको बेड पर दे दिया जाएगा. इतना ही नहीं यहां पर मरीज को खाने के लिए कस्टमाइज लंच या ब्रेकफास्ट दिया जाता है.

मान लीजिए आपको लंच में या फिर डिनर में डोसा खाने का मन है तो आपको वही मिलेगा. इन हॉस्पिटल के अंदर दो से तीन कैंटीन की भी फैसिलिटी है और एक मरीज के लिए यह जरूरी सामान होते हैं. उसके लिए अलग से परिसर बना हुआ है. ऐसे में आप एक बार यहां आते हैं तो आपको बाहर निकालने की जरूरत ही नहीं महसूस होगी.

सिर्फ सर्विस के मामले में ही नहीं बल्कि, इलाज के मामले में ही यह चारों हॉस्पिटल गुड़गांव और कोलकाता जैसा हॉस्पिटल को टक्कर देते हैं. यहां पर किडनी ट्रांसप्लांट से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट व घुटने का ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर बीमारी का इलाज सक्सेसफुल होता है.

यही कारण है कि अब बड़े शहरों के बजाय लोग इन हॉस्पिटल का रुख कर रहे हैं. यहां देश के जाने माने बड़े डॉक्टर भी बीच-बीच में आकर ओपीडी में अपनी सेवा देते हैं और ऐसा कोई रोग नहीं जिसका इलाज आपके यहां पर ना मिले.