हेल्दी डाइट के लिए जरूरी हैं ये 7 चीजें, हर रोज खाएं और पाएं भरपूर प्रोटीन

Last Updated:

Bageshwar News: अगर आप वेजिटेरियन हैं और शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करना चाहते हैं, तो घर की कुछ आम चीजें आपकी बड़ी मदद कर सकती हैं. उड़द दाल, भुना चना, दूध, हरे मटर और मूंगफली ये पांचों चीजें सस्ती और पौष्टिक होने के साथ-साथ प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं.

बागेश्वर: हेल्दी डाइट में उड़द दाल को शामिल करना बेहद फायदेमंद है. इसमें लगभग 24 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम पाया जाता है. जो मांसपेशियों को मजबूत और शरीर को ऊर्जावान बनाता है. उड़द दाल में आयरन, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे तत्व भी प्रचुर मात्रा में होते हैं. जो हड्डियों को मजबूती देते हैं. इसे आप दाल, डोसा या चीला बनाकर खा सकते हैं. रोजाना एक कटोरी उड़द दाल का सेवन करने से शरीर को जरूरी अमीनो एसिड और एनर्जी दोनों मिलते हैं. जो इसे शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का उत्तम स्रोत बनाता है.

Roasted chickpeas are a cheap and nutritious source of protein.

बागेश्वर: शाकाहारी लोगों के लिए भुना चना प्रोटीन का बेहतरीन और सस्ता स्रोत है. 100 ग्राम भुने चने में करीब 19 ग्राम प्रोटीन होता है. जो शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है. इसमें फाइबर और आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है. जो पाचन सुधारता है और खून की कमी को दूर करता है. इसे स्नैक के रूप में दिन में कभी भी खाया जा सकता है. खासकर वर्कआउट करने वालों के लिए भुना चना एक एनर्जी बूस्टर फूड है. जो पेट भी भरता है और मसल्स को भी मजबूत बनाता है.

Milk is a companion for bones and muscles

बागेश्वर: दूध हर उम्र के लोगों के लिए संपूर्ण आहार माना गया है. 250 मिली दूध में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है. जो शरीर की मसल्स ग्रोथ में मदद करता है. इसमें मौजूद कैल्शियम और विटामिन D हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. रोज सुबह या रात में एक गिलास दूध पीने से नींद अच्छी आती है, और इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है. बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बेहद जरूरी फूड है. दूध को स्मूदी, ओट्स या प्रोटीन ड्रिंक के रूप में भी शामिल किया जा सकता है.

Green peas are a protein rich winter food

बागेश्वर: हरे मटर सर्दियों का हेल्दी गिफ्ट हैं. 100 ग्राम मटर में लगभग 5 ग्राम प्रोटीन होता है. जो शरीर को ऊर्जा देता है. इनमें फाइबर, विटामिन C और आयरन की भी भरपूर मात्रा होती है. हरे मटर पाचन सुधारते हैं और वजन नियंत्रण में मदद करते हैं. इन्हें आप सब्जी, पुलाव, पराठा या सूप में शामिल कर सकते हैं. रोजाना थोड़ी मात्रा में हरे मटर का सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, और यह शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का उम्दा विकल्प है.

Peanuts are an energy-rich protein food

बागेश्वर: मूंगफली को सस्ता सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि यह प्रोटीन और हेल्दी फैट दोनों का शानदार स्रोत है. 100 ग्राम मूंगफली में करीब 26 ग्राम प्रोटीन होता है. जो शरीर को ताकत और मसल्स को मजबूती देता है. इसमें विटामिन E, मैग्नीशियम और फाइबर भी होते हैं. जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं. मूंगफली को भूनकर, सलाद में या चटनी बनाकर खाया जा सकता है. रोजाना एक मुट्ठी मूंगफली खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है.

Yogurt is best for both digestion and protein.

बागेश्वर: दही में प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स का शानदार मेल होता है. एक कप दही में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. जो मसल्स को मजबूत करता है, और पाचन को बेहतर बनाता है. गर्मियों में दही शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है. इसे सीधे खाने के अलावा स्मूदी, रायता या छाछ के रूप में भी लिया जा सकता है. रोजाना दही का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, और पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं.

Soya Chunks: Protein Bomb for Vegetarians

बागेश्वर: शाकाहारी लोगों के लिए सोया चंक्स प्रोटीन का सबसे प्रभावी स्रोत है. 100 ग्राम सोया में लगभग 52 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. जो मसल्स ग्रोथ और टिश्यू रिपेयर में मदद करता है. इसे सब्जी, पुलाव या सलाद में आसानी से शामिल किया जा सकता है. सोया चंक्स न केवल एनर्जी देते हैं, बल्कि हार्मोन संतुलन और हड्डियों की सेहत में भी सहायक होते हैं. रोजाना थोड़ी मात्रा में इसका सेवन बॉडी बिल्डिंग के लिए भी उपयोगी है.

Lentils are an important part of a healthy diet

बागेश्वर: मसूर दाल को हेल्दी डाइट में शामिल करना बेहद लाभदायक है. 100 ग्राम मसूर दाल में करीब 20 ग्राम प्रोटीन होता है. यह शरीर को आवश्यक पोषक तत्व देती है और वजन नियंत्रित रखने में मदद करती है. मसूर दाल में आयरन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. जो पाचन सुधारते हैं और एनीमिया से बचाव करते हैं. इसे रोजाना दोपहर या रात के भोजन में शामिल करने से शरीर को संतुलित पोषण मिलता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

हेल्दी डाइट के लिए जरूरी हैं ये 7 चीजें, हर रोज खाएं और पाएं भरपूर प्रोटीन

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *