कब्ज की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं ये 7 फल, इनमें पोषक तत्वों का खजाना, पेट का कोना-कोना करेंगे साफ

Last Updated:

Best Fruits for Constipation: आजकल कब्ज की समस्या बहुत तेजी से बढ़ रही है और युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. कब्ज से राहत पाने के लिए फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो फलों को फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है. पपीता, सेब, नाशपाती, अमरूद, संतरा, कीवी और अंजीर जैसे फल पाचन को बेहतर बनाकर आंतों की सफाई में मदद करते हैं. इनमें मौजूद फाइबर और एंजाइम मल को नरम बनाते हैं और पेट साफ करने में मदद करते हैं. इन फलों को डेली डाइट में शामिल किया जाए और पर्याप्त पानी पिया जाए, तो कब्ज से राहत मिल सकती है.

कब्ज की समस्या आजकल हर उम्र के लोगों में बढ़ती जा रही है. गलत खानपान, फाइबर की कमी, कम पानी पीना और शारीरिक गतिविधि की कमी इसके बड़े कारण माने जाते हैं. कब्ज सिर्फ पेट की परेशानी नहीं है, बल्कि इससे गैस, एसिडिटी, सिरदर्द, थकान और स्किन प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं. कुछ फल ऐसे हैं, जो कब्ज को जड़ से दूर करने में मदद कर सकते हैं.

fruits for constipation relief, high fiber fruits for digestion, natural remedies for constipation, best fruits for gut health, foods to cure constipation naturally, constipation diet tips, कब्ज दूर करने वाले फल, कब्ज के घरेलू उपाय फल, फाइबर युक्त फल पाचन के लिए, पेट साफ रखने वाले फल

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम और भरपूर फाइबर पाचन को बेहतर बनाते हैं. यह आंतों की सफाई में मदद करता है और मल को नरम बनाकर आसानी से बाहर निकालने में सहायक होता है. रोज सुबह सीमित मात्रा में पपीता खाने से पुरानी कब्ज में भी राहत मिल सकती है.

fruits for constipation relief, high fiber fruits for digestion, natural remedies for constipation, best fruits for gut health, foods to cure constipation naturally, constipation diet tips, कब्ज दूर करने वाले फल, कब्ज के घरेलू उपाय फल, फाइबर युक्त फल पाचन के लिए, पेट साफ रखने वाले फल

पेट साफ करने में सेब भी बेहद असरदार होता है. सेब में पेक्टिन नामक सॉल्यूबल फाइबर पाया जाता है, जो आंतों की गतिविधि को तेज करता है. यह पाचन तंत्र में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और मल त्याग को नियमित करता है. कब्ज से परेशान लोगों के लिए छिलके समेत सेब खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

fruits for constipation relief, high fiber fruits for digestion, natural remedies for constipation, best fruits for gut health, foods to cure constipation naturally, constipation diet tips, कब्ज दूर करने वाले फल, कब्ज के घरेलू उपाय फल, फाइबर युक्त फल पाचन के लिए, पेट साफ रखने वाले फल

नाशपाती खाने से भी कब्ज से काफी राहत मिल सकती है. नाशपाती फाइबर और पानी से भरपूर होती है, जो आंतों को हाइड्रेट रखती है. इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर सॉरबिटोल मल को नरम करने में मदद करता है. बच्चों और बुजुर्गों में कब्ज के लिए नाशपाती को खास तौर पर उपयोगी माना जाता है.

fruits for constipation relief, high fiber fruits for digestion, natural remedies for constipation, best fruits for gut health, foods to cure constipation naturally, constipation diet tips, कब्ज दूर करने वाले फल, कब्ज के घरेलू उपाय फल, फाइबर युक्त फल पाचन के लिए, पेट साफ रखने वाले फल

अमरूद खाने से आपका पेट साफ हो सकता है. अमरूद में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह का फाइबर होता है. यह पाचन को सुधारने के साथ-साथ पेट को लंबे समय तक साफ रखने में मदद करता है. अमरूद के बीज भी आंतों की सफाई में सहायक होते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में न खाएं.

fruits for constipation relief, high fiber fruits for digestion, natural remedies for constipation, best fruits for gut health, foods to cure constipation naturally, constipation diet tips, कब्ज दूर करने वाले फल, कब्ज के घरेलू उपाय फल, फाइबर युक्त फल पाचन के लिए, पेट साफ रखने वाले फल

संतरा और मौसमी जैसे खट्टे फल पेट साफ कर सकते हैं. इनमें फाइबर के साथ-साथ विटामिन C भी भरपूर मात्रा में होता है. ये फल आंतों की गति को बढ़ाते हैं और पाचन रसों के स्राव में मदद करते हैं, जिससे कब्ज की समस्या धीरे-धीरे कम होती है.

fruits for constipation relief, high fiber fruits for digestion, natural remedies for constipation, best fruits for gut health, foods to cure constipation naturally, constipation diet tips, कब्ज दूर करने वाले फल, कब्ज के घरेलू उपाय फल, फाइबर युक्त फल पाचन के लिए, पेट साफ रखने वाले फल

कीवी एक स्वादिष्ट फल है और इसमें एक्टिनिडिन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को तेज करता है. रोज एक कीवी खाने से मल त्याग की फ्रीक्वेंसी बेहतर हो सकती है. यह फल खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें लंबे समय से कब्ज रहती है.

fruits for constipation relief, high fiber fruits for digestion, natural remedies for constipation, best fruits for gut health, foods to cure constipation naturally, constipation diet tips, कब्ज दूर करने वाले फल, कब्ज के घरेलू उपाय फल, फाइबर युक्त फल पाचन के लिए, पेट साफ रखने वाले फल

अंजीर को भी पेट की सेहत के लिए रामबाण माना जाता है. सूखा अंजीर भिगोकर खाने से कब्ज में तेजी से राहत मिलती है. इसमें मौजूद फाइबर और प्राकृतिक लैक्सेटिव गुण आंतों को सक्रिय करते हैं. रात में 2-3 अंजीर पानी में भिगोकर सुबह खाना एक पुराना और कारगर घरेलू उपाय माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कब्ज की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं ये 7 फल, पेट का कोना-कोना करेंगे साफ !

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *