Last Updated:
Fruits That Boost Immunity: इम्यूनिटी हमारे शरीर का सुरक्षा कवच होती है. जब भी कोई बाहरी वायरस या बैक्टीरिया शरीर पर अटैक करता है, तब इम्यून सिस्टम उससे लड़कर खत्म करने की कोशिश करता है. अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो गई, तो बीमारियों का कहर बढ़ जाएगा. इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए फलों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है. संतरा, कीवी, अनार, सेब, पपीता, अमरूद जैसे फल विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. ये फल न केवल सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन से बचाव करते हैं, बल्कि दिल, पाचन तंत्र और त्वचा की सेहत को भी बेहतर बनाते हैं.
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए संतरा खाना चाहिए. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है. संतरे का नियमित सेवन सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचाव करता है. इसके अलावा यह त्वचा को भी स्वस्थ रखता है और थकान दूर करने में मदद करता है.

मेडिकल न्यूज टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कीवी एक छोटा, लेकिन पोषक तत्वों का भंडार होता है. यह फल सालभर मिलता है और इसमें विटामिन C के साथ-साथ विटामिन K, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. कीवी इम्यून सेल्स को एक्टिव करता है और शरीर की सूजन कम करने में मददगार है. यह पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है, जिससे पोषक तत्व अच्छे से अब्जॉर्ब होते हैं.

अनार को आयुर्वेद में भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन होता है, जो खून को साफ रखने और शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं. अनार इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है. अनार का जूस या फल खाना शरीर को अंदर से ताकत देता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सेब खाने से आपके इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है और बीमारियों से बचाव होता है. सेब में फाइबर, विटामिन C और कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है. सेब का सेवन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद है.

पपीता इम्यूनिटी के लिए बेहद असरदार फल माना जाता है. इसमें विटामिन C, विटामिन A और पपेन एंजाइम पाया जाता है, जो पाचन सुधारने और शरीर की सूजन कम करने में मदद करता है. पपीता का नियमित सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं और शरीर बीमारियों से बेहतर तरीके से लड़ पाता है.

सर्दियों में खूब मिलने वाला अमरूद विटामिन C का पावरहाउस माना जाता है. एक अमरूद में संतरे से भी ज्यादा विटामिन C हो सकता है. यह फल इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ ब्लड शुगर कंट्रोल करने और त्वचा को हेल्दी रखने में भी मदद करता है. सर्दियों में अमरूद का सेवन खास तौर पर बहुत फायदेमंद होता है.

बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और जामुन भी इम्यूनिटी के लिए किसी दवा से कम नहीं हैं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और फ्लेवोनॉयड्स भरपूर होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. बेरीज दिमाग की सेहत सुधारने, सूजन कम करने और संक्रमण से बचाव में मदद करती हैं.