इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट हुए ये 7 बल्लेबाज

हम, आप और पूरा क्रिकेट जगत नववर्ष में प्रवेश करने वाला है. कुछ क्रिकेटर अच्छी यादों के साथ साल 2025 को अलविदा कहने वाले हैं, जिन्होंने इस साल खूब सारे रन बनाए और विकेट लिए. यहां हम ऐसे बल्लेबाजों पर चर्चा करेंगे, जो बैटिंग तो करने आए लेकिन कई बार बिना खाता खोले ही आउट हो गए. तो यहां देखिए, साल 2025 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले 7 बल्लेबाज कौन से रहे. इस सूची में सिर्फ ICC की पूर्ण सदस्यता वाले देश के खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं.

सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट हुए ये बल्लेबाज

पाकिस्तान के उभरते हुए सितारे सैम अय्यूब 2025 में आठ पारियों में खाता तक नहीं खोल पाए. अय्यूब ने इस साल 37 पारियों में 817 रन बनाए. इस सूची में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के रॉस्टन चेज हैं, जो इस साल सात बार शून्य पर आउट हुए. पाकिस्तान की वनडे टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी के लिए भी बल्लेबाजी की दृष्टि से साल 2025 अच्छा नहीं रहा. वो इस साल 6 बार किसी पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए.

वेस्टइंडीज के जेडन सील्स भी 6 बार शून्य पर आउट हुए हैं. सूची में अगला नाम भी वेस्टइंडीज से ही है, जो शेरफान रदरफोर्ड हैं. रदरफोर्ड भी इस साल 6 पारियों में बिना खाता होले आउट हो गए थे. आप चौंक जाएंगे कि अगला नाम जोमेल वारिकन का है, जो वेस्टइंडीज से ही आते हैं. वारिकन पांच बार शून्य पर आउट हुए. भारत के लिए 2025 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह हैं.

  • 8 बार – सैम अय्यूब (पाकिस्तान)
  • 7 बार – रॉस्टन चेज (वेस्टइंडीज)
  • 6 बार – शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)
  • 6 बार – जेडन सील्स (वेस्टइंडीज)
  • 6 बार – शेरफान रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज)
  • 6 बार – जोमेल वारिकन (वेस्टइंडीज)
  • 5 बार – जसप्रीत बुमराह (भारत)

इन भारतीयों के लिए खराब रहा 2025

जसप्रीत बुमराह इस साल सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज रहे. बुमराह इस साल 5 बार शून्य पर आउट हुए. मोहम्मद सिराज भी 2025 में पांच बार बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. अर्शदीप सिंह चार और टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस साल 3 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

  • 5 बार – जसप्रीत बुमराह
  • 5 बार – मोहम्मद सिराज
  • 4 बार – अर्शदीप सिंह
  • 3 बार – सूर्यकुमार यादव

यह भी पढ़ें:

RCB को लगा 440 वोल्ट का झटका, इन 2 ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने वापस लिया नाम, दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी बुरी खबर

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *