घर में छुपी हैं ये 6 सबसे गंदी चीजें, रोज इस्तेमाल करते हैं फिर भी सफाई करना भूल जाते हैं!

Last Updated:

आपका घर ऊपर से कितना भी साफ क्यों न दिखे, कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो चुपचाप सबसे ज्यादा गंदगी और बैक्टीरिया जमा करती रहती हैं. हैरानी की बात यह है कि हम इन्हें रोज छूते हैं, लेकिन साफ करना अक्सर भूल जाते हैं. यही छोटी-छोटी लापरवाहियां आपकी सेहत पर बड़ा असर डाल सकती हैं, इसलिए इन छिपी हुई गंदी जगहों को पहचानना बेहद जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

घर की सफाई.

घर चाहे कितना भी साफ क्यों न दिखे, कुछ ऐसी जगहें और चीजें होती हैं जो दिखने में साफ लगती हैं लेकिन असल में सबसे ज्यादा गंदी होती हैं. हम रोज फर्श, किचन और बाथरूम तो साफ करते हैं, लेकिन कई ऐसी छोटी-छोटी चीजें होती हैं जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं. यही चीजें धीरे-धीरे बैक्टीरिया और गंदगी का अड्डा बन जाती हैं और सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं. खास बात यह है कि ये वही चीजें हैं जिन्हें हम दिन में कई बार छूते हैं, लेकिन साफ करना भूल जाते हैं.

सबसे पहले बात करें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की, जैसे मोबाइल, टीवी रिमोट और कीबोर्ड. ये चीजें हमारे हाथों के संपर्क में सबसे ज्यादा रहती हैं और इसी वजह से इनमें धूल और कीटाणु जमा होते रहते हैं. अक्सर लोग इन्हें साफ करना भूल जाते हैं, जबकि ये बैक्टीरिया फैलाने का बड़ा जरिया बन सकते हैं. इन्हें समय-समय पर साफ करना जरूरी है ताकि संक्रमण का खतरा कम हो सके.

इसी तरह दरवाजों के हैंडल और कैबिनेट के हैंडल भी बेहद गंदे होते हैं. घर में आने-जाने के दौरान इन्हें हर कोई छूता है और ज्यादातर समय हाथ साफ नहीं होते. यही कारण है कि इन पर तेजी से कीटाणु जमा हो जाते हैं. अगर इन्हें नियमित रूप से साफ न किया जाए, तो ये पूरे घर में बैक्टीरिया फैलाने का काम कर सकते हैं.

किचन स्पंज भी एक ऐसी चीज है जिसे लोग साफ समझते हैं, लेकिन असल में यह सबसे ज्यादा गंदी चीजों में से एक होती है. इसमें खाने के छोटे-छोटे कण फंस जाते हैं और नमी के कारण बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं. यही वजह है कि इसे समय-समय पर बदलना या अच्छी तरह साफ करना बेहद जरूरी होता है.

सिंक यानी किचन और बाथरूम की नलियां भी गंदगी का बड़ा स्रोत होती हैं. यहां हम गंदे बर्तन और हाथ साफ करते हैं, जिससे इसमें बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं. अगर रोजाना इसकी सफाई न की जाए, तो यह संक्रमण फैलाने का कारण बन सकता है.

टूथब्रश होल्डर भी अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. इसमें पानी जमा होता रहता है और समय के साथ गंदगी और कीटाणु बढ़ने लगते हैं. यह सीधे हमारे ओरल हेल्थ से जुड़ा होता है, इसलिए इसकी सफाई बेहद जरूरी है.

इसके अलावा स्विचबोर्ड भी एक ऐसी जगह है जिसे लोग शायद ही कभी साफ करते हैं. घर में आने के बाद सबसे पहले इन्हीं को छुआ जाता है, लेकिन इन्हें साफ करने का ध्यान नहीं रहता. यही वजह है कि इनमें भी काफी गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *