Last Updated:
MP in WPL Mega Auction 2025: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मेगा ऑक्शन मध्य प्रदेश की क्रिकेटर्स के लिए अच्छा रहा. जहां राज्य की 12 खिलाड़ियों में से पांच प्लेयर्स की किस्मत चमकी है. इनमें सबसे ज्यादा 85 लाख रुपये में पूजा वस्त्रकार को RCB ने खरीदा है.
विमेंस प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए पहली बार मेगा ऑक्शन का आयोजन गुरुवार को किया गया था, जिसमें एमपी की पांच महिला खिलाड़ियों की किस्मत चमकी है. WPL में शहडोल की स्टार खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार सबसे महंगी रही हैं. उनको RCB ने 85 लाख रुपये में खरीदा है.

विमेंस प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में मध्य प्रदेश की 12 खिलाड़ी शामिल हुई थीं, पर सिर्फ पांच पर ही टीमों ने दांव लगाया. इसमें ग्वालियर की युवा क्रिकेटर अनुष्का शर्मा को गुजरात ने 45 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया.

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की विजयी टीम का हिस्सा रहने वाली छतरपुर की स्टार प्लेयर क्रांति गौड़ को यूपी ने 50 लाख रुपये में खरीदा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

WPL की मेगा नीलामी में मध्य प्रदेश के सीधी जिले की ऑल राउंडर क्रिकेटर संस्कृति गुप्ता को मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. बता दें कि संस्कृति साल 2024 में भी मुंबई टीम का हिस्सा रह चुकी हैं.

मध्य प्रदेश से विमेंस प्रीमियर लीग में जगह बनाने वाली आखिरी प्लेयर भोपाल की विकेटकीपर-बल्लेबाज राहिला फिरदौस बनी हैं. उनपर भरोसा जताते हुए मुंबई ने उन्हें 10 लाख रुपये में टीम का हिस्सा बनाया है.

विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा ऑक्शन आयोजित हुआ था, जिसमें क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को सबसे ज्यादा 3.20 करोड़ रुपये खर्च करके यूपी ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया जबकि उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपये था.
.