सर्दियों का सुपरफूड! अंडे की ये 5 रेसिपी खराश-खांसी को भी कर देती है छूमंतर

Last Updated:

Egg 5 Recipe : ठंड में अंडा आमलेट, अंडा पॉच, अंडा बिरयानी, अंडा फ्राई और अंडे की भुर्जी की रेसिपी बहुत ही कमाल की होती है. स्वाद के साथ यह प्रोटीन और गर्माहट भी देती है.

ठंड का मौसम अब दस्तक दे ही चुका है. आने वाले दिनों में पर और 5 डिग्री नीचे जाने वाला है. ऐसे में इस समय अंडा खाने का मजा ही कुछ और है. पर सिर्फ उबला अंडा खाकर लोग बोर हो जाते हैं, तो एक बार अंडा से बने इन 5 रेसिपी को जरूर ट्राई करिए. सबसे पहले तो आप अंडा का आमलेट बना सकते हैं. जो खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है. इसमें आप प्याज, टमाटर, धनिया पत्ता, थोड़ी सी मिर्च मसाला व मिक्स मसाला डालकर इन सभी को अच्छे से मिला लें और फिर तवा में बना सकते हैं. शरीर में गर्माहट देगा और खाने में भी स्वादिष्ट.

h

इसके बाद आपको ट्राई करना चाहिए अंडा का पॉच जी हां! आपने बाहर में जरूर खाए होंगे. अब घर में भी आराम से बना सकते हैं. आपके पास अगर वैसा कोई बर्तन है, जिसमें आप छोका लगाने के लिए लेते है, तो उसमें सरसों तेल, प्याज नमक और काली मिर्च डाल देना है.

h

इसके बाद आपको दोनों अंडा को फोड़कर डायरेक्ट डाल देना है. ध्यान रहे कि आपको अंडा को बाहर मिलाना नहीं. बल्कि, डायरेक्ट बरतन में ही फोड़ना है और फोड़ के कम से कम 5 मिनट तक छोड़ दे और फिर पलट दे, लीजिये, बनकर तैयार आपका गरमा गर्म पॉच.

h

आप अंडा बिरयानी तैयार कर सकते हैं. ऐसे में आप जैसे बिरयानी तैयार करते हैं. साधारण तौर पर बिल्कुल वैसे ही बिरयानी तैयार करनी है, लेकिन लास्ट में आपको उबला अंडा थोड़ा हल्का सा तेल में फ्राई कर लेना है और उसको बिरयानी के भीतर डालकर कम से कम आधा घंटा के लिए एकदम लो फ्लैम में छोड़ दें.

y

इसके अलावा आप अंडा फ्राई खा सकते हैं. इसके लिए आप उबला अंडा ले और उसको छोटे-छोटे पीस में काट ले और फिर क्या टमाटर, शिमला मिर्च इन सभी डाले और फिर यह छोटे-छोटे पीस को इसमें डालकर 5-10 मिनट के लिए फ्राई कर ले. लीजिये, अंडा फ्राई बनकर तैयार है.

v

फिर बनाये अंडे की भुर्जी, इसके लिए आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल लीजिए, प्याज और आपका जो मसाला मन करे वह आप डाल सकते हैं. फ्राई करने के बाद दो अंडा डालें और ध्यान रहे, आपको तुरंत चलाते रहना है, छोड़ना बिल्कुल नहीं है.

h

केवल 5 से 10 मिनट के भीतर ही यह बनकर तैयार हो जाएगा. इसको खासतौर पर लोग रोटी में खाना पसंद करते हैं. तभी अगर सब्जी बोरिंग लगे, तो एक बार यह भुर्जी जरूर ट्राई कर लीजिएगा. ऐसे में ठंड के दिनों मे खाने में टेस्टी के साथ-साथ प्रोटीन की मात्रा को भी पूरी करेगा और शरीर में गर्माहट भी प्रदान करेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों का सुपरफूड! अंडे की ये 5 रेसिपी खराश-खांसी को भी कर देती है छूमंतर

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *