Last Updated:
आजकल आप लोग मौसम में बदलाव महसूस कर रहे होंगे, अचानक बदलते मौसम का असर हमारी हेल्थ पर भी काफी पड़ता है. ऐसे में अपने शरीर का ध्यान देना बहुत जरूरी है. इस चीज़ का सिंपल उपाय मौजूद है हमारे किचन में. आप किचन में रखें मसालों से कई प्रकार कि बीमारियों का इलाज खोज सकते हैं, जो आपको स्ट्रांग इम्यूनिटी देंगे और स्वस्थ रखेंगे.
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे समय में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना बहुत जरूरी है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगी दवाइयों की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में ही कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो शरीर को अंदर से ताकत देती हैं.
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. रोज रात को गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत मिलती है. गले की खराश और चोट में भी यह फायदेमंद मानी जाती है.
अदरक सर्दी-जुकाम में बहुत लाभकारी है. अदरक की चाय पीने से गले को राहत मिलती है और शरीर गर्म रहता है. इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो सूजन कम करने में मदद करते हैं और इम्यूनिटी मजबूत बनाते हैं.अदरक का काढ़ा सूबे खाली पेट पीने से भी गैस संबंधी परेशानी दूर होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
लहसुन को प्राकृतिक एंटीबायोटिक कहा जाता है. इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से बचाने में मदद करता है. खाली पेट एक-दो कली लहसुन खाने से दिल और पाचन तंत्र को भी लाभ मिलता है. नियमित सेवन से शरीर की रक्षा क्षमता बढ़ती है.
तुलसी को भारतीय घरों में पवित्र माना जाता है. तुलसी की पत्तियों में कई औषधीय गुण होते हैं. रोज सुबह 4-5 पत्तियां चबाने या काढ़ा बनाकर पीने से सर्दी-खांसी से राहत मिलती है. यह शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करती है और सांस संबंधी समस्याओं में भी लाभ देती है.
काली मिर्च छोटी जरूर है, लेकिन बहुत ताकतवर मसाला है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते हैं. काढ़े या चाय में एक-दो दाने काली मिर्च डालने से उसका असर बढ़ जाता है. यह पाचन सुधारने में भी मदद करती है. इसका पाउडर बनाकर भी इसे इस्तमेला किया जा सकता है.
रसोई की ये पांच साधारण चीजें अगर सही तरीके से और नियमित रूप से ली जाएं, तो बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव आसान हो सकता है. साथ ही पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और रोज थोड़ा व्यायाम भी जरूरी है. छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाकर आप बिना ज्यादा खर्च के अपनी और अपने परिवार की सेहत का ध्यान रख सकते हैं.