ऑक्सीजन बैंक हैं ये 5 पौधे, घर को हर समय देते हैं ताजी हवा

Last Updated:

Gardening Tips: हजारीबाग के श्री राम नर्सरी को एक्सपर्ट राकेश सिंह ने बताया कि स्नेक प्लांट, पीस लिली, एलोवेरा और अरिका पाम घर की हवा शुद्ध करने, हरियाली बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा देने में मददगार हैं.

आज के समय में जब घर के बाहर प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, तो लोग अब अपने घर की हवा को भी लेकर सजग हो रहे हैं. बड़ी-बड़ी मशीनों और एयर प्यूरिफायर के बीच अब पौधों से घर की हवा को शुद्ध करने की परंपरा फिर से लौट रही है.

पौधा

इस विषय पर हजारीबाग के श्री राम नर्सरी के एक्सपर्ट गार्डनर राकेश सिंह ने बताया कि प्रकृति में कुछ खास पौधे ऐसे हैं, जो हवा में मौजूद जहरीले तत्वों को सोखकर वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं. ये पौधे न केवल प्रदूषण कम करते हैं. बल्कि घर में हरियाली और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाते हैं. इन्हें देखभाल के लिए ज्यादा मेहनत नहीं चाहिए और ये घर, ऑफिस या बालकनी कहीं भी आसानी से पनप सकते हैं.

स्नेक

उन्होंने आगे बताया कि स्नेक प्लांट भी घर की हवा साफ रखने के लिए लगाया जाता है और सबसे अधिक इसकी खासियत यह है कि या पौधा रात में ऑक्सीजन छोड़ता है. जबकि ज्यादातर पौधे ऐसा दिन में करते हैं. कमरे में इसका होना नींद की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है.

प्लांट

उन्होंने आगे बताया कि पीस लिली का पौधा भी हवा को साफ करने में मदद करता है. यह पौधा हवा से धूल और टॉक्सिन को हटाता है. और इसमें खेलने वाले सफेद फूल घर की सुंदरता को भी बढ़ाते हैं.

पीस लिली

उन्होंने आगे बताया कि पीस लिली का पौधा भी हवा को साफ करने में मदद करता है यह पौधा हवा से धूल और टॉक्सिन को हटाता है. और इसमें खेलने वाले सफेद फूल घर की सुंदरता को भी बढ़ाते हैं.

एलोवेरा

उन्होंने बताया कि सभी की घरों में एलोवेरा का पौधा अवश्य होना चाहिए. कई तरह के केमिकल्स को सूखने के लिए इसमें गुणधर्म पाए जाते हैं. यह पौधा धूप में अच्छी तरीके से बढ़ता है. साथ ही इसे खिड़की के पास रखना चाहिए.

प्लांट

राकेश सिंह ने आगे बताया कि अरिका पाम का पौधा बड़ी पत्तियों के जरिए हवा में मौजूद धूलकणों को सोखता है और कमरे की नमी को भी संतुलित रखता है. लेकिन इसे नियमित पानी देना जरूरी है और सीधी धूप से बचाना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ऑक्सीजन बैंक हैं ये 5 पौधे, घर को हर समय देते हैं ताजी हवा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *