Last Updated:
Winter Top 5 Fruits: अक्सर ठंड के मौसम में लोगों की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है. इस समय लोगों में सर्दी-खांसी और बुखार का खतरा बढ़ता है. इससे बचने के लिए लोगों को सर्दी के सीजन में ये 5 फल जरूर खाने चाहिए. इन फलों में संतरा, अमरूद, बेरीज, अनार, कीवी हैं. ये फल बाजार में आसानी से उपलब्ध भी हो जाते हैं. ये पांचों फल शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं.
संतरा को ठंडियों का सुपरफूड माना जाता है. यह विटामिन -c, फाइबर, पोटेशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. यह हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है, जिससे सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन से बचाव होता है. साथ ही गट हेल्थ को भी सुधारता है. इसके अलावा यह हमारे हार्ट को स्वस्थ रखते हुए स्किन को चमकदार बनाता है. ठंड में रोज एक ऑरेंज खाने से शरीर मजबूत और तंदुरुस्त रहता है.

अमरूद एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, जो सर्दियों में स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-C, विटामिन A, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं. प्रतिदिन अमरूद खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाव होता है. यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है. इसके अलावा पाचन सुधारता है और त्वचा को चमकदार बनाए रखता है. कम कैलोरी वाला यह फल वजन नियंत्रण में भी काफी मदद करता है.

सर्दियों में निरोग रहने के लिए अनार का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. यह लाल फल विटामिन -C, एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल्स से भरपूर होता है. रोजाना अनार खाने से हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और कोलेस्ट्रॉल कम होता है. डेली अनार खाने से यह हमारे अंदर इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है, जिससे सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाव होता है. कम कैलोरी वाला यह फल वजन नियंत्रण में भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कीवी फल विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सुपरफूड है, जो सेहत के लिए वरदान के समान है. डेली एक कीवी खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है. इसके सेवन से शरीर की सूजन भी कम होती है. यह हमारे त्वचा को चमकदार और स्वस्थ रखती है. इसमें फाइबर, पोटैशियम और विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. सर्दियों में इसे अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर इंफेक्शन से बेहतर लड़ता है और ऊर्जा बनी रहती है. कम कैलोरी वाला यह भी फल वजन नियंत्रण में काफी कारगर माना जाता है.

सर्दियों में बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी और रास्पबेरी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. ये एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-म और फाइबर से भरपूर होती है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है. साथ ही हमारे हृदय को स्वास्थ्य रखती है. इससे हमारे शरीर का पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है. इनमें कम कैलोरी होने से वजन नियंत्रण में भी मदद मिलती है. डेली बेरीज खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और हमारी शरीर ऊर्जावान बनी रहती है.