Last Updated:
बरसात के मौसम या नमी वाले वातावरण में घर के लोहे के दरवाजे, खिड़कियां और ग्रिल पर अक्सर जंग लग जाता है. इससे न केवल उनका रंग-रूप खराब होता है, बल्कि उनकी मजबूती भी घट जाती है. अगर आप भी इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ये पांच उपाय जरूर ट्राई करें.
अक्सर सभी के घरों में लगे लोहे के दरवाजे और खिड़कियों में जंग लग जाता है. अगर आप इसे हटाना चाहते हैं तो नींबू और नमक का मेल बहुत कारगर है. जिस जगह जंग लगी हो, वहां पहले नमक छिड़कें और फिर उस पर नींबू का रस डाल दें. इसे एक घंटे तक छोड़ दें और फिर पुराने टूथब्रश से रगड़ लें. इससे जंग धीरे-धीरे साफ हो जाएगा.

लोहे के दरवाजे और खिड़कियों से जंग हटाने के लिए सफेद सिरका एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है. सिरका को कपड़े पर लगाकर जंग लगी जगह पर कुछ घंटे के लिए रख दें. इसके बाद साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ दें. जंग एकदम साफ हो जाएगी.

लोहे के दरवाजे और खिड़कियों से जंग हटाने का तीसरा उपाय है कि थोड़ा सा बेकिंग सोडा पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और जंग लगी जगह पर लगाएं. कुछ देर बाद ब्रश से रगड़ें। यह न केवल जंग हटाता है, बल्कि आगे दोबारा लगने से भी बचाता है.

लोहे के दरवाजे और खिड़कियों में जंग न लगे, इसके लिए समय-समय पर उनकी सफाई के साथ-साथ एंटी-रस्ट पेंट या प्राइमर जरूर करना चाहिए. यह धातु की सतह को हवा और नमी से बचाता है, जिससे दोबारा जंग नहीं लगती और दरवाजे-खिड़कियां नए जैसे दिखते हैं.

अगर दरवाजे और खिड़कियों में जंग मोटी परत में है, तो इन उपायों को अपनाने से पहले सैंडपेपर (रेतमार) से रगड़कर उसे थोड़ा हटा लें. इसके बाद ऊपर बताए गए किसी भी उपाय को अपनाएं. इससे आपका दरवाजा और खिड़की नया जैसा दिखने लगेगा.
.