चेहरे से मुंहासों को कम करने में मदद करेंगी ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, यकीन नहीं तो इस तरह लगाकर देखें

Last Updated:

Ayurvedic herbs and remedies to get rid of pimples: चेहरे पर मुंहासे और एक्ने होना किसी को भी पसंद नहीं होता है, क्योंकि एक बार ये चेहरे पर हो जाते हैं, तो त्वचा बुरी तरह से प्रभावित होता है. दाग-धब्बे आसानी से नहीं जाते हैं. काफी लोग कई तरह के क्रीम लगाते हैं, लेकिन लाभ नहीं होता है. आप परेशान ना हों, मुंहासों को दूर करने के लिए आप यहां बताए गए कुछ नेचुरल चीजों को चेहरे पर अप्लाई करके देखें. कुछ ही दिनों में पॉजिटिव रिजल्ट नजर आने लगेगा.

काफी लोगों को किशोरावस्था में एक्ने, मुंहासों की समस्या होती है. खासकर, जिनकी स्किन ऑयली होती है, वे मुंहासों से अधिक परेशान रहते हैं. 16-17 साल की उम्र आते-आते चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं. हालांकि, एक्ने, मुंहासे बहुत ही कॉमन समस्या है, जो काफी लोगों को कम उम्र से शुरू हो ही जाता है. कई बार तो ये 40-50 की उम्र में भी आते हैं. लोग दाग-धब्बों को हटाने के लिए कई तरह के क्रीम, लोशन अप्लाई करते हैं. दवाओं या एंटीबायोटिक्स पर निर्भर रहते हैं, लेकिन आयुर्वेदिक इलाज लंबे समय तक असर देता है. चेहरे के पिंपल्स के लिए आयुर्वेदिक इलाज हार्मोन बैलेंस करने, शरीर से टॉक्सिन्स निकालने और साफ-सुथरी, हेल्दी स्किन पाने पर ध्यान देता है. आपको कुछ नेचुरल आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में बता रहे हैं, जो मुंहासों की समस्या, दाग-धब्बों को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं.

आंवला: विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है आंवला. यह मुंहासों और पिंपल्स जैसी गंभीर त्वचा समस्याओं के लिए बहुत अच्छा है. आंवले को कच्चा खाया जा सकता है या सीधे त्वचा पर लगाया जा सकता है. आंवला कोलेजन उत्पादन बढ़ाता है और इसमें मजबूत एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. आंवले के ये गुण त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं और सूजन वाली त्वचा को राहत देते हैं. इसके अलावा, आंवला एक प्राकृतिक रक्त शोधक की तरह काम करता है, जिससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं.

नीम: नीम में मौजूद बैक्टीरिया रोधी, सूजन कम करने वाले और तेल को कंट्रोल करने वाले गुणों की वजह से यह मुंहासों की समस्या को कम करता है. यह त्वचा से मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को हटाता है. त्वचा की लालिमा को कम करता है. त्वचा में सीबम की मात्रा को बैलेंस करता है, जिससे मुंहासे न हों. इसके अलावा, मुंहासों से बने दाग-धब्बे ठीक करने से लेकर बंद पोर्स को साफ करने तक, नीम चेहरे के लिए सबसे जरूरी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एलोवेरा: स्किन की देखभाल में एलोवेरा मुंहासों को ठीक करने और उन्हें रोकने में कई तरह से मदद करता है. इस समस्या को कम करने में एलोवेरा फायदेमंद है. यह अपनी सूजन कम करने और जल्दी ठीक करने वाली खूबियों के लिए जाना जाता है. यह सूजन को कम करता है. मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है और दाग-धब्बे या घाव जल्दी भरने में मदद करता है.

इसमें मौजूद सैलिसिलिक एसिड, कई तरह के पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के पोर्स को साफ करते हैं, त्वचा की लालिमा जैसी समस्याएं कम करते हैं और कोलेजन बनने में मदद करते हैं. एलोवेरा में मौजूद ‘एलोइन’ नाम का तत्व चेहरे पर होने वाले काले धब्बे और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है.

हल्दी: हल्दी भी मुंहासों को कम करने में बेहद कारगर है. इसका इस्तेमाल वर्षों से स्किन केयर में किया जा रहा है. हल्दी में मौजूद सूजनरोधी, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल गुण मुंहासों को कम करते हैं. एक्ने, मुंहासों के कारण होने वाली रेडनेस, सूजन आदि को कम करते हैं.

लौंग: इस हर्ब में भी कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो चेहरे पर होने वाले मुंहासों को कम करने में बेहद कारगर साबित हो सकते हैं. लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स को कम करते हैं. लौंग को आप पानी डालकर पीस लें. इस पेस्ट को मुंहासों पर लगाएं. कुछ देर रखने के बाद चेहरा साफ कर लें. जहां मुंहासे हुए हैं, वहीं पर लौंग का पेस्ट लगाएं. इससे कुछ ही दिनों में आपको अपनी स्किन पर फर्क दिखने लगेगा.

homelifestyle

Remedies to remove pimples from face: चेहरे से मुंहासे हटाने के 5 नेचुरल तरीके

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *