बारिश के मौसम में बीमार होने का रिस्क काफी हद तक बढ़ जाता है. सर्दी-जुकाम, गले में खराश, बुखार तो होता ही है, बाहर का अनहेल्दी, अनहाइजीनिक फूड्स के अधिक सेवन से पेट भी खराब हो जाता है. पेट संबंधित कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं. पुरानी, बासी चीजें खाने से पेट खराब होता है. दर्द, ऐंठन, मरोड़, अपच, उल्टी, जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में आप पेट की सेहत, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए आयुर्वेदिक डॉ. दीक्षा भावसर ने कुछ आयुर्वेदिक पेय के बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. ये आयुर्वेदिक ड्रिंक पेट (Gut) के लिए फायदेमंद होने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल भी नहीं बढ़ने देते हैं.
आयुर्वेदिक पेय पेट को रखें हेल्दी
छाछ
¼ कप घर का बना ताजा दही और ¾ कप पानी को अच्छे से फेंट लें. ऊपर की मलाई की परत हटा दें. उसमें ¼ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, चुटकीभर सेंधा नमक और ताज़ा कटा धनिया या पुदीना डालें.
¼ कप घर का बना ताजा दही और ¾ कप पानी को अच्छे से फेंट लें. ऊपर की मलाई की परत हटा दें. उसमें ¼ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, चुटकीभर सेंधा नमक और ताज़ा कटा धनिया या पुदीना डालें.
पेट के लिए कैसे है फायदेमंद
हल्की और प्रोबायोटिक से भरपूर छाछ अग्नि (पाचन शक्ति) को तेज करती है. पेट फूलने की समस्या से बचाती है. पित्त दोष को शांत करती है.
आंवला जूस
2 ताजा आंवला लें. इसे कूट लें. आप चाहें तो 1 छोटा चम्मच सूखा आंवला पाउडर 30 मिनट गुनगुने पानी में भिगोकर भी ले सकते हैं. 1 कप पानी में ब्लेंड करें. इसे छान लें. चुटकीभर काला नमक या सोंठ (सूखा अदरक पाउडर) डालें. सुबह के समय ही इसका सेवन करें.

पेट के लिए आंवला जूस के फायदे
विटामिन C से भरपूर, कोलन को साफ करता है. आंतों की सूक्ष्म जीवों (गट फ्लोरा) को सपोर्ट करता है. पेट की गर्मी संतुलित करता है.
धनिया पानी
1 छोटा चम्मच धनिया बीज 1 कप सामान्य तापमान वाले पानी में रातभर मिट्टी या कांच के बर्तन में भिगो दें. सुबह छानकर खाली पेट पिएं.
View this post on Instagram