भारत की ये 4 देसी सब्जियां, जिनके बारे में जानते हैं बस कुछ लोग, स्वाद और सेहत दोनों में बेस्ट

Last Updated:

Burhanpur News: भारत में कई अनोखी और पौष्टिक सब्जियां हैं जैसे थोर केले का तना, जिमीकंद रतालू, कमल ककड़ी और अरबी तारो. ये सब्जियां विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होती हैं और शरीर को ताकत देती हैं.

बुरहानपुर. जब सब्जी भाजी को लेकर बात होती है, तो भारत की ऐसी चार सब्जिया है कि जो बड़ी स्वादिष्ट और शरीर के लिए पावरफुल होती है, लेकिन लोगों की थाली में बहुत कम नजर आती है. आज हम आपको इन चार सब्जियों के बारे में बता रहे हैं. यह भारत के कोने-कोने में पाई जाती है और हर राज्य और हर प्रदेश में अलग-अलग सब्जी मिलती है और उसको बनाने की भी अलग-अलग विधियां है.

एक्सपर्ट अधिकारी ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके से बात की तो उन्होंने बताया कि भारत के हर राज्य हर इलाके में कुछ ऐसी सब्जियां पाई जाती है जो अपने स्वाद और बनावट में अनोखी लगती है. उनके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं, लेकिन वह उस इलाके और राज्य के लोगों के लिए बहुत आम होती है. जैसे थोर केले का तना. जिमीकंद हाथी के पैर वाला रतालू. कमल ककड़ी अरबी तारो यह ऐसी सब्जियां है कि जो भारत के कोने कोने में पाई जाती है और इनको बनाने की अपनी विधि है. यह सब्जियां शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है, लेकिन यह थालियों में बहुत कम नजर आती है.

थोर केले का तना 
थोर केले के पौधे के बीच वाला हिस्सा होता हैं बंगाल में इसे भराली कहा जाता है. इस देश को हल्दी और कुछ साधारण मसाले के साथ भूनकर बनाया जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन बी 6 और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

जिमीकंद हाथी के पैर वाला रतालू 
उत्तर भारत में खूब पाई जाने वाली है सब्जी दिखने में थोड़ी अजीब लगती है लेकिन स्वाद में बहुत अच्छी मानी जाती है. जिमीकंद को उबालकर तलकर या भूनकर खाया जाता है. यह सब्जी फाइबर विटामिन सी और पोटेशियम से भरपूर होती है.

कमल ककड़ी 
कमल के फूल की डंडी यानी कमल ककड़ी दिखने में जितनी सुंदर होती है खाने में उतनी ही मजेदार होती है. कमल ककड़ी का इस्तेमाल ज्यादातर कश्मीरी खाने में होता है. पकने के बाद इसका स्वाद आलू जैसा होता है.

अरबी तारो 
अरबी एक जड़ वाली सब्जी होती है. जो दिखने में छोटी सी लगती है. लेकिन यह बहुत पौष्टिक होती है. इसे पहले उबालकर या बाप में मसाले से भुना जाता है. यह सब्जी फाइबर और मिनरल है भरपूर होती है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

भारत की ये 4 देसी सब्जियां, जिनके बारे में जानते हैं बस कुछ लोग

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *