Last Updated:
Foods Bad For Skin: यदि आप त्वचा की डलनेस से बचने के लिए महंगे स्किन रुटीन को फॉलो कर रहे हैं, फिर भी कोई असर नजर नहीं आ रहा है. ये संकेत है कि आपके डाइट में इन 3 चीजों की मात्रा कंट्रोल करने का समय है.
क्रीम आपके आहार से होने वाले नुकसान को ठीक नहीं कर सकतीं. इसका मतलब है कि अगर आप खराब खान-पान अपनाते हैं, तो आप स्किन केयर रूटिन से इसकी भरपाई नहीं कर सकते हैं.

त्वचा की देखभाल के बारे में ये आम धारणा है कि क्रीम और सीरम त्वचा की मरम्मत और उसे ठीक करते हैं. हालांकि वे अपना काम करते हैं, लेकिन यह कहानी का सिर्फ एक पहलू है. आपका खान-पान भी उतना ही जरूरी है.

फ्रक्टोज कॉर्न सिरप जो ज्यादातर सोडा, पैकेटबंद जूस, बिस्कुट और प्रोसेस्ड जंक फूड में पाया जाता है आपकी स्किन के लिए एसिड से कम नहीं है. यह असली चीनी नहीं है, यह सिंथेटिक है, और यह सामान्य ग्लूकोज की तुलना में आपकी त्वचा के प्रोटीन को 10 गुना अधिक नुकसान पहुंचा सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फ्रक्टोज कॉर्न सिरप उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज करता है और लीवर को भी प्रभावित करता है. यह AGE (एडवांस्ड ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स) बनाता है जो आपके कोलेजन को खत्म कर देता है, आपकी त्वचा सख्त हो जाती है, झुर्रियां तेजी से बनने लगती हैं, और यह आपके लीवर को भी नुकसान पहुंचाता है.

अगर आप फ्रुक्टोज सिरप युक्त प्रोसेस्ड जंक फूड खाते हैं, तो आपको समय से पहले बुढ़ापा आने का खतरा है. जल्दी बुढ़ापा रोकने के लिए पैकेटबंद और चीनी युक्त प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करना बेहद जरूरी है.

अगर आप बार-बार गर्म किए गए रिफाइंड तेल में पकाए हु्ए खाने को खा रहे हैं, तो ये आपके स्किन के लिए चिंता की बात है. दुकानें आमतौर पर एक ही तेल का कई बार इस्तेमाल करती हैं. लगातार गर्म करने से तेल की संरचना बदल जाती है, जिससे ऐसे यौगिक बनते हैं जो शरीर में सूजन पैदा करते हैं.

फ्रेंच फ्राइज, पकौड़े और चिप्स जैसे तले हुए खाद्य पदार्थों का सुनहरा भूरा कुरकुरापन उन्हें सबसे ललचाने वाले स्नैक्स में से एक बनाता है. लेकिन इसी कुरकुरेपन में एक्रिलामाइड बनता है, खासकर जब भोजन सुनहरा भूरा या बहुत कुरकुरा हो.भोजन जितना गहरा भूरा और कुरकुरा होगा, एजाइल एग्रीगेट्स (AGEs) का निर्माण उतना ही अधिक होगा. ये यौगिक सीधे त्वचा की संरचना को नुकसान पहुंचाते हैं और कोलेजन के टूटने की प्रक्रिया को तेज करते हैं.
.