Last Updated:
Quick Party Makeover : अगली बार जब आपको ऑफिस से सीधा पार्टी में जाना हो, तो बैग में बस ये तीन चीजें रख लें. याद रखें, स्टाइल कपड़ों से ज्यादा इस बात पर निर्भर करता है कि आप उन्हें एक्सेसराइज कैसे करते हैं.
शाम होते ही एक डार्क रेड या वाइन कलर की लिपस्टिक लगाएं.
Office to Party transition looks : सुबह ऑफिस की सीरियस मीटिंग और शाम को किसी खास दोस्त की पार्टी या ऑफिस का ही कोई गेट-टुगेदर कई बार गर्ल्स को टेंशन दे जाता है. सबसे बड़ी टेंशन होती है—”कपड़े कब बदलेंगे?” ऑफिस के फॉर्मल्स अगर पार्टी में पहनें तो ये बोरिंग लगते हैं और पार्टी वियर पहनकर ऑफिस जाएं तो यह कुछ अनप्रोफेशनल लग सकता है. तो क्या हमें साथ मे सूटकेस कैरी करना चाहिए? नहीं, फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही ‘एक्सेसरीज’ के साथ आप अपने सुबह के साधारण लुक को शाम के ग्लैमरस अवतार में मिनटों में बदल सकते हैं.
1. स्टेटमेंट नेकलेस या चंकी ईयररिंग्स-
सुबह ऑफिस में हम अक्सर छोटे टॉप्स या नाजुक चैन पहनते हैं. लेकिन अगर आपको शाम में पार्टी अटेंड करनी हो तो बैग में एक ‘स्टेटमेंट नेकलेस’ कैरी करें और उन्हें पहन लें. फैशन ब्लॉगर अदिति खन्ना कहती हैं, “अगर आपने सफेद शर्ट और ट्राउजर पहना है, तो एक बड़ा ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस या कलर्ड स्टोन वाले ईयररिंग्स उसे तुरंत पार्टी रेडी बना देते हैं. यह छोटी सी चीज आपके चेहरे पर तुरंत चमक ले आती है.”
2. क्लासी क्लच और बोल्ड बेल्ट-
ऑफिस का बड़ा लैपटॉप बैग काम के लिए तो ठीक है, लेकिन पार्टी में यह बोझ लगता है. ऐसे में शाम के लिए अपने साथ एक छोटा और शिमरी क्लच रख लें. इसके साथ ही, अपनी कुर्ती या फॉर्मल शर्ट पर एक मैटेलिक या लेदर बेल्ट लगाएं. यह न केवल आपके शरीर को एक सही शेप देगी, बल्कि आपके लुक को ‘प्रोफेशनल’ से ‘फैंसी’ बना देगी.
3. रेड लिपस्टिक और हाई हील्स-
यह सबसे पुराना और असरदार तरीका है. दिन में आप न्यूड या लाइट पिंक शेड की लिपस्टिक लगाएं. शाम होते ही एक डार्क रेड या वाइन कलर की लिपस्टिक लगाएं. इसके साथ ही, अपने ऑफिस के फ्लैट्स या सैंडल्स को बदलकर पॉइंटेड हील्स या स्टिलेटोस पहन लें. स्टाइल एक्सपर्ट अनुज वर्मा के मुताबिक, “जूते और लिपस्टिक का रंग आपके पूरे कॉन्फिडेंस को बदल देता है. हील्स पहनने से आपका पोस्चर सुधरता है और आप ज्यादा ‘पार्टी-वाइब’ में आ जाते हैं.”
तो अगली बार जब आपको ऑफिस से सीधा पार्टी में जाना हो, तो बैग में बस ये तीन चीजें रख लें. याद रखें, स्टाइल कपड़ों से ज्यादा इस बात पर निर्भर करता है कि आप उन्हें एक्सेसराइज कैसे करते हैं. तो अब कपड़े बदलने का झंझट छोड़िए और शाम की पार्टी का जम कर आनंद उठाइए.
About the Author
मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें
.