Last Updated:
Kartik Maas Upay: कार्तिक मास 8 अक्टूबर से शुरू हो चुका है. इस महीने धन-धान्य, सुख-समृद्धि, शांति और निरोगी जीवन को प्राप्त किया जा सकता है. इसके लिए आपको तुलसी के पौधे और आंवले के पेड़ की पूजा करनी होगी.
उज्जैन. हर तिथि और हर वार के साथ-साथ माह का भी विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है. इन्हीं माह में से कार्तिक महीने को पुराणों में सर्वश्रेष्ठ मास कहा जाता है. कार्तिक मास 8 अक्टूबर से शुरू हुआ और इसका समापन 5 नवंबर को होगा. इस मास में राधा-दामोदर पूजन, शालिग्राम पूजन और विष्णु पूजन का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस महीने सूर्य और चंद्रमा की किरणों का पृथ्वी पर पड़ने वाला प्रभाव मनुष्य के मन-मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है. इस महीने में इंसान अपने सभी पापों का नाश कर सभी संकटों को दूर कर सकता है. यही नहीं, कुछ कर्मों को कर धन, सुख, समृद्धि, शांति और निरोगी जीवन को भी प्राप्त किया जा सकता है. पौधों की सेवा मात्र से आप ये सबकुछ पा सकते हैं. तो आइए उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि इस महीने कौन से पौधों की सेवा करनी चाहिए.
आंवले के पेड़ की करें पूजा
आचार्य आनंद भारद्वाज ने दूसरे पौधे के बारे में बताते हुए कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करना शुभ माना गया है. इस दिन आंवले के वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर, जल अर्पित करें और भगवान विष्णु का स्मरण करें. कुछ लोग इस दिन आंवले के पेड़ की परिक्रमा भी करते हैं. मान्यता है कि आंवले की पूजा करने से शरीर में रोगों से रक्षा होती है और मानसिक शांति प्राप्त होती है.
कार्तिक मास के नियम?
इस महीने तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए. अपशब्द नहीं बोलने चाहिए और गलत व्यवहार से बचना चाहिए. तन और मन की स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है. इसके साथ ही किसी भी प्रकार के पशु-पक्षी को नुकसान पहुंचाने से भी बचना चाहिए. इस माह में संयम और साधना का विशेष महत्व है, जो जीवन को पवित्रता और शांति प्रदान करती है.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.