पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं. इसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री तीन श्रेणी शामिल हैं. ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों/गतिविधियों में दिए जाते हैं, जैसे – कला, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि.
इसमें से ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए के लिए प्रदान किया जाता है. इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है. ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोहों में प्रदान किए जाते हैं, जो आमतौर पर प्रत्येक वर्ष मार्च/अप्रैल के आसपास होते हैं.
इसलयहां हम आपको 15 ऐसे नाम बता रहे हैं, जिन्होंने मेडिकल क्षेत्र में अद्भुत योगदान दिया है और बीमारियों से लड़ाई को आसान बनाने का काम किया है.
मेडिकल क्षेत्र केपद्मविभूषण पुरुस्कार विजेता
श्री कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी एक प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट हैं. उन्होंने अपोलो अस्पताल, चेन्नई में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम किया और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग को मजबूत करने में योगदान दिया.उन्होंने तमिलनाडु में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग स्थापित किया और अनेक शोध-लेख लिखे.
डॉ. नोरी दत्तात्रेयडु विश्व-प्रसिद्ध रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट हैं, जो रोगों के विकिरण उपचार में नए तकनीकी तरीके लेकर आए.उन्होंने ब्रेकीथेरेपी नामक तकनीक को विकसित और लोकप्रिय बनाया, जिससे कैंसर रोगियों का इलाज बेहतर हुआ.
सुश्री अरमिडा फर्नांडीज नवजात शिशु देखभाल और स्तनपान समर्थन के क्षेत्र में अग्रणी हैं. उन्होंने भारत में पहला Human Milk Bank स्थापित किया. यह एशिया का पहला मिल्क बैंक था, जिससे हजारों असहाय नवजातों की जान बची. इससे पहले किसी ने भी इस तरह की पहल नहीं की है.
इसके अलावा श्री गुडुरु वेंकट राव, श्री एच वी हांडे, श्री केवल कृष्ण ठकराल, डॉ. पद्मा गुरमेट, श्री पलकोंडा विजय आनंद रेड्डी, श्री प्रतीक शर्मा, डॉ. पुन्नियामूर्ति नटेसन, श्री राजेंद्र प्रसाद, श्री रामचन्द्र गोडबोले और सुश्री सुनीता गोडबोले (युगल), श्री सरोज मंडल, श्री श्याम सुन्दर, डॉ. सुरेश हनागवाड़ी का नाम पद्मविभूषण अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है जो चिकित्सा या हेल्थ सर्विस में योगदान के लिए है. हालांकि इन सभी के कामों के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है.