दतिया में आज 4 घंटे गुल रहेगी बिजली: 33/11 केवी सबस्टेशनों पर मेंटेनेंस, न्याखेड़ा समेत इन 10 से ज्यादा फीडरों पर असर – datia News

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

दतिया शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में आज (शनिवार) बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मानसून के बाद 33 के.व्ही. और 33/11 के.व्ही. सबस्टेशनों पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य किया जाएगा, जिसके चलते बिजली काटी जाएगी।

.

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई कंपनी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिजली आपूर्ति का समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

ये मुख्य फीडर और क्षेत्र रहेंगे प्रभावित

  • 33 के.व्ही. न्याखेड़ा फीडर: न्याखेड़ा, बसई बसस्टैंड से निकलने वाले सभी 11 के.व्ही. फीडर क्षेत्र।
  • 11 के.व्ही. गधरी आबादी फीडर: गधरी क्षेत्र।
  • 11 के.व्ही. नगर आबादी (शास्त्री नगर) फीडर: शास्त्री नगर और आसपास का क्षेत्र।
  • 11 के.व्ही. दुरसड़ा आबादी फीडर: दुरसड़ा क्षेत्र।
  • 11 के.व्ही. रिछार आबादी फीडर: रिछार क्षेत्र।
  • 11 के.व्ही. पिपरइया कला आबादी फीडर: पिपरइया कला क्षेत्र।
  • 11 के.व्ही. बेहड़कुआं आबादी फीडर: बेहड़कुआं क्षेत्र।
  • 11 के.व्ही. खोदन आबादी फीडर: खोदन क्षेत्र।
  • 11 के.व्ही. जिगना आबादी फीडर: जिगना क्षेत्र।
  • 11 के.व्ही. रिछारी आबादी फीडर: रिछारी क्षेत्र।

बरघुजा में 3 घंटे रहेगी कटौती 11 के.व्ही. बरघुजा आबादी फीडर: इस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि में अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *