Animal Husbandry: मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर पशुपालन किया जाता है, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी है. दुधारू पशुओं के दूध से ही परिवारों का पालन पोषण होता है लेकिन पशुपालकों को गर्मी के दिनों में हरे चारे की कमी होने लगती है, जिससे उनके दुग्ध उत्पादन में कमी आती है. इस मौसम में कई ऐसी फसले हैं, किसान भाई जिनकी खेती कर हरे चारे की पूर्ति कर सकते हैं. इससे उन्हें दूध का उत्पादन भी अच्छा मिलेगा और उनकी आय भी दोगुनी हो सकती है. सीधी के किसान सलाहकार कृष्णकांत तिवारी ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि गर्मियों के मौसम में लोबिया, मक्का, बरसीम, नेपियर घास और ज्वार पशुओं के लिए बेहद लाभकारी हरे चारे हैं. ये फसलें तेजी से बढ़ने वाली होती हैं और कम समय में पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध कराती हैं.
.