Last Updated:
Tips to Remove Sun Tan: गर्मियों के मौसम में स्किन से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं. इनमें टैनिंग की परेशानी सबसे कॉमन है. अगर आप भी टैनिंग का शिकार हो गए हैं, तो संतरे के छिलके, केसर, मुलेठी और चंदन के मिश्रण से बना प्राकृतिक उबटन घर पर तैयार कर सकते हैं. यह उबटन धूप से झुलसी त्वचा को ठीक करता है और चेहरे पर निखार भी लाता है.
घर पर उबटन बनाकर आप टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं.
Summer Skincare Tips: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और लगातार तापमान बढ़ रहा है. गर्मियों में लोगों को खूब पसीना आता है और स्किन से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं. गर्मियों में स्किन टैनिंग का डर सबको सताने लगता है. तेज चिलचिलाती धूप का चेहरे, पैर, गर्दन और हाथ पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है. टैनिंग से स्किन पर कालापन आ जाता है और पसीने की वजह से चेहरे पर दाने भी निकलने लगते हैं. ऐसे में आयुर्वेद में एक ऐसे उबटन का जिक्र किया गया है, जो न सिर्फ गर्मियों में टैनिंग से राहत देगा, बल्कि चेहरे पर निखार भी लाएगा.
सबसे पहले तो यह समझने की जरूरत है कि टैनिंग आखिर क्या समस्या है? हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो टैनिंग गर्मियों में होने वाली कॉमन समस्या है, जिससे त्वचा का रंग डार्क हो जाता है. स्किन पर लगातार धूप पड़ने से टैनिंग की समस्या हो जाती है. अगर सही देखभाल की जाए तो टैनिंग से छुटकारा पाया जा सकता है. टैनिंग हटाने के लिए स्किन को संतुलन और पोषण की जरूरत होती है. ऐसे में आयुर्वेद में त्वचा को ठीक करने के लिए कई प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जिनमें से एक प्राकृतिक उबटन है. यह उबटन घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और टैनिंग से छुटकारा दिलाने में बेहद असरदार हो सकता है.
घर पर ऐसे बनाएं प्राकृतिक उबटन
आप टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए प्राकृतिक उबटन तैयार करना चाहते हैं, तो सबसे पहले संतरे के छिलके का पाउडर बना लें. इसके अलावा थोड़ी मात्रा में केसर, मुलेठी पाउडर और चंदन पाउडर लें. इन सभी चीजों को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. अगर पेस्ट गाढ़ा लगता है तो इसमें थोड़ा सा गुलाब जल या कच्चा दूध भी मिला सकते हैं. इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार गर्दन और चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं. इससे आपको गजब का निखार मिल जाएगा.
स्किन के लिए यह उबटन फायदेमंद
इस प्राकृतिक उबटन में डेड सेल्स को हटाकर स्किन को साफ करने की क्षमता होती है. यह रंग में समानता लाने में भी मदद करता है और त्वचा को गहराई से पोषण देता है. मुलेठी मेलेनिन को संतुलित करता है और केसर त्वचा के रंग को उजला करने में भी मदद करता है. वहीं मिश्रण में मौजूद एलोवेरा त्वचा को गर्मी से राहत देता है और त्वचा की जलन को कम करके गहराई से ठंडक देता है. संतरे के छिलके के पाउडर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो त्वचा की नई कोशिकाओं को बनाने में मददगार है. यह स्किन को निखारने में भी सहायक है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
About the Author
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें