भोपाल में आज कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली: SET के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध; जानिए शहर में कहां-क्या खास – Bhopal News

आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

रेल यात्रियों को सुविधा

  • यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। आधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस को बोहानी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 1 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बैरागढ़ चीचली, मीनाखेड़ी, सतगढ़ी, अमराई, गेहूंखेड़ा एवं आसपास के इलाके।

सुबह 11 से शाम 4 बजे तक दीपड़ी एवं आसपास।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, एमएलए रेस्ट हाउस, मालवीय नगर, एमएलए क्वार्टर, जवाहर चौक, टीटी नगर, गंगौत्री भवन, प्रियदर्शनी एवं आसपास।

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

कथा और भंडारा

हर्षवर्धन नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा चल रही है, इसका समापन 24 फरवरी को प्रसादी भंडारे के साथ होगा। यहां लोग आज भी शामिल हो सकते हैं।

शलाका चित्र प्रदर्शनी

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में जनजातीय चित्र प्रदर्शनी 28 फरवरी तक चलेगी।

प्रदर्शनी में गौंड चित्रकार कुम्हार सिंह धुर्वे के चित्र प्रदर्शित और बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

डिंडौरी के पाटनगढ़ निवासी धुर्वे के चित्रों में पशु-पक्षी, जंगल और पहाड़ी जीवन की झलक मिलती है।

खेती-किसानी से जुड़े धुर्वे ने चित्रकला अपने बच्चों के साथ सीखते हुए पहचान बनाई।

कैंपस/जॉब

बी. फार्मेसी का शैक्षणिक शेड्यूल तय

भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ने डी. फार्मेसी के बाद अब बी. फार्मेसी डिग्री कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।

प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अवधि अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

MP SET 2025: 1 मार्च को होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 1 मार्च को प्रदेश के 12 संभागीय मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा कुल 31 विषयों हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, वाणिज्य, विज्ञान आदि के लिए आयोजित की जा रही है।

काम की जरूरी लिंक्स

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

थाने

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *