चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा निखार और शरीर में बढ़ने लगेगा खून! बस इस सस्ती चीज का करें सेवन, जल्दी दिखेगा जादुई असर

Last Updated:

Carrot health Benefits: त्वचा की सेहत के लिए गाजर को बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन A त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देते हैं, डैमेज से बचाते हैं. गाजर का नियमित सेवन करने से त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है, रूखापन कम होता है. यह अंदर से स्किन रिपेयर का काम करती है.

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जैसे पहाड़ी इलाकों में गाजर को सर्दियों की सबसे उपयोगी और पौष्टिक सब्जी माना जाता है. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ऐजल पटेल बताते हैं कि इसमें बीटा-कैरोटीन, विटामिन A, C, K, फाइबर और कई जरूरी मिनरल पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. गाजर का नियमित सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है. यह कम कैलोरी और अधिक पोषक तत्वों वाला आहार है, इसलिए वजन नियंत्रित रखने वालों के लिए भी उपयोगी है. कच्ची, उबली, सलाद या जूस- हर रूप में गाजर फायदेमंद रहती है, और शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा देती है.

गाजर को आंखों के लिए सबसे लाभकारी खाद्य पदार्थों में गिना जाता है. इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन A में बदलता है, जो आंखों की रेटिना के लिए जरूरी होता है. नियमित रूप से गाजर खाने से नाइट विजन बेहतर होता है, और आंखों का सूखापन कम होता है. डिजिटल स्क्रीन के अधिक उपयोग के दौर में गाजर का सेवन और भी जरूरी माना जा रहा है. बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए गाजर उपयोगी है. सलाद या जूस के रूप में रोजाना 1-2 गाजर लेने से आंखों की सेहत पर सकारात्मक असर देखा जा सकता है.

गाजर में आयरन, फोलेट और विटामिन C जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के निर्माण में सहायक होते हैं. यही कारण है कि खून की कमी से जूझ रहे लोगों को गाजर खाने की सलाह दी जाती है. जब गाजर को चुकंदर के साथ लिया जाता है, तो इसका असर और बढ़ जाता है. यह संयोजन खून बढ़ाने वाले प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है. नियमित सेवन से शरीर में कमजोरी, थकान और चक्कर आने जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है. प्राकृतिक तरीके से खून बढ़ाने के लिए गाजर एक सुरक्षित और आसान विकल्प है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

त्वचा की सेहत के लिए गाजर को बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन A त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देते हैं, डैमेज से बचाते हैं. गाजर का नियमित सेवन करने से त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है, रूखापन कम होता है. यह अंदर से स्किन रिपेयर का काम करती है. प्रदूषण और धूप से होने वाले नुकसान से भी बचाव में मदद मिलती है. कई ब्यूटी एक्सपर्ट्स गाजर जूस को नेचुरल स्किन ड्रिंक भी कहते हैं. एक हफ्ते तक नियमित सेवन से त्वचा के टेक्सचर में बदलाव महसूस होने लगता है.

गाजर का सेवन त्वचा से जुड़ी समस्याओं जैसे पिंपल्स, दाग-धब्बे और इंफेक्शन को कम करने में भी सहायक माना जाता है. इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करते हैं. जब खून साफ रहता है तो उसका असर सीधे चेहरे पर दिखता है. गाजर का जूस पीने या सलाद खाने से त्वचा के रोमछिद्र साफ रहते हैं. इससे ऑयल बैलेंस बेहतर होता है, मुंहासों की संभावना घटती है. प्राकृतिक स्किन केयर के तौर पर गाजर को डाइट में शामिल करना आसान और असरदार उपाय माना जा रहा है.

बढ़ती उम्र के असर को धीमा करने में भी गाजर मददगार है, इसमें मौजूद कैरोटेनॉयड्स और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जो समय से पहले बुढ़ापा लाते हैं. नियमित सेवन से त्वचा पर झुर्रियां देर से आती हैं और स्किन टाइट बनी रहती है. गाजर को नेचुरल एंटी-एजिंग फूड की श्रेणी में रखा जाता है. यह कोलेजन प्रोडक्शन को सपोर्ट करती है, जिससे त्वचा में लोच बनी रहती है. हेल्दी डाइट प्लान में गाजर जोड़ने से उम्र बढ़ने के संकेतों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है.

गाजर में भरपूर फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है. यह आंतों की सफाई में मदद करता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है. जब पाचन ठीक रहता है तो शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर होता है. पेट साफ रहने से त्वचा संबंधी समस्याएं भी कम होती हैं. सुबह खाली पेट गाजर का जूस पीना या सलाद खाना लाभकारी माना जाता है. यह गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में भी राहत दे सकती है. प्राकृतिक डिटॉक्स फूड के रूप में गाजर का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है.

गाजर को डाइट में शामिल करना बेहद आसान है, विशेषज्ञ रोजाना 1–2 कच्ची गाजर खाने की सलाह देते हैं. इसे सलाद में नींबू और चुकंदर के साथ मिलाकर खाया जा सकता है. एक गिलास ताजा गाजर का जूस भी अच्छा विकल्प है. सूप, सब्जी और पराठे में भी गाजर का उपयोग किया जाता है. ध्यान रहे कि जूस हमेशा ताजा ही पिएं. लगातार एक हफ्ते तक सेवन करने से शरीर और त्वचा पर सकारात्मक असर दिखना शुरू हो सकता है. संतुलित मात्रा में नियमित सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

homelifestyle

चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा निखार और शरीर में बढ़ने लगेगा खून! बस इस सस्ती चीज

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *