शेयर बाजार में दिनभर दिखा उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार, जानें बाजार का हाल

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Indian Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार 11 नवंबर का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहा. शेयर बाजार की शुरुआत दोनों ही प्रमुख बेचमॉर्क इंडेक्स बीएसई और एनएसई पर हरे निशान के साथ हुई. हालांकि, यह तेजी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई और तुरंत ही शेयर बाजार लाल निशान पर ट्रे़ड करने लगा.

सुबह करीब 10:45 बजे, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 398.61 अंक या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,136.74 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 50 119.65 अंक या 0.47 प्रतिशत फिसलकर 25,454.70 के स्तर पर आ गया था. 

बाजार जानकारों का मानना है कि, इस गिरावट की मुख्य वजह विदेशी निवेशकों की बिकवाली, लिक्विडिटी की कमी और कमजोर ग्लोबल संकेत मुख्य रुप से रहे है. हालांकि दिन के कारोबारी समाप्ति के करीब 3 बजे दोनों ही इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे. 

शेयर बाजार का हाल 

भारतीय शेयर बाजार में करीब 3 बजे दोनों ही प्रमुख बेचमॉर्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे. बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 317.19 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,852.54 पर कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी 50 115.50 अंक या 0.45 प्रतिशत की उछाल लेते हुए 25,689.85 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.

बीएसई बॉस्केट से 25 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे और 5 शेयरों में गिरावट देखी जा रही थी. टॉप गेनर की बात करें तो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट, इटरनल और सन फॉर्मा थे. बजाज फिन सर्व और पावरग्रिड के शेयरों  में गिरावट थी. 

इन वजहों से आई थी गिरावट 

बाजार जानकारों के अनुसार इस गिरावट की मुख्य वजह, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली, लिक्विडिटी की कमी, वोलैटिलिटी इंडेक्स में उछाल और ग्लोबल स्तर पर मिल रहे कमजोर संकेत हो सकते है. सोमवार के कारोबारी दिन विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से कुल  4,114.85 करोड़ रुपए की निकासी की है.

वहीं मंगलवार को India VIX  5 प्रतिशत से बढ़कर 12.90 अंक पर पहुंच गया था. साथ ही वैश्विक स्तर पर चल रही अस्थिरता भी इस गिरावट की मुख्य वजह रही. 

यह भी पढ़ें: 2025 बना रोजगार के लिए सबसे मजबूत साल, गिग सेक्टर में दिखी 25 प्रतिशत की उछाल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *