बांग्लादेश क्रिकेट में मची उथल-पुथल, खिलाड़ियों की बगावत के बाद BCB ने डायरेक्टर को भेजा नोटिस

बांग्लादेशी क्रिकेटर्स के हितों के लिए काम करने वाली एसोसिएशन ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर नजरुल इस्लाम के इस्तीफे की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक इस्तीफा नहीं होगा, प्लेयर्स नहीं खेलेंगे. खिलाड़ियों के विरोध के चलते बांग्लादेश प्रीमियर लीग का पहला ही मैच शुरू नहीं हुआ. इसके बाद बीसीबी ने डायरेक्टर और अंतिरम खेल मंत्री के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बता दें कि कुछ दिन पहले उन्होंने तमीम इकबाल को भारतीय एजेंट कहा था.

BCB डायरेक्टर के इस्तीफे की मांग

गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बांग्लादेश क्रिकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से कहा गया, “मुस्तफिजुर रहमान इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे. वह नहीं चाहते थे कि हम इस मामले को बोर्ड के सामने उठाएं. खिलाड़ी का फर्ज है कि वह अपनी शिकायतें प्लेयर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सामने रखे, लेकिन वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे.”

बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने साफ किया कि ये प्रोटेस्ट तब तक खत्म नहीं होगा जब तक बीसीबी डायरेक्टर का इस्तीफा नहीं लिया जाता. एसोसिएशन ने कहा, “जब तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर नजरुल इस्लाम इस्तीफा नहीं देते, तब तक बांग्लादेश के क्रिकेटर्स मैच नहीं खेलेंगे.”

तमीम इकबाल को कहा था ‘इंडियन एजेंट’

बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिज़ुर रहमान को रिलीज कर दिया था, जिसके विरोध में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने फैसला किया कि वह अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप में भारत नहीं भेजेंगे. उन्होंने आईसीसी से मांग करते हुए लिखा कि उनके मैच श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं. इसके आलावा बांग्लादेश ने आईपीएल प्रसारण पर भी रोक लगा दी. तब तमीम इकबाल ने अपने बोर्ड को सलाह दी थी कि जल्दबाजी में कोई भी ऐसी बात न कहें, जो भविष्य में मुश्किलें पैदा करे.

जैसे अगर आईसीसी ने मना कर दिया कि शेड्यूल में बदलाव नहीं हो सकता तो फिर? बांग्लादेश टीम को भारत जाना ही पड़ेगा या फिर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा. तमीम ने एक अच्छी सलाह अपने बोर्ड के अधिकारियों को दी थी, जिसके बाद बीसीबी के डायरेक्टर नजरुल इस्लाम ने उन्हें ‘इंडियन एजेंट’ कहकर उनका मजाक उड़ाया था.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *