homevideos
संसद से ज्यादा हंगामा तो यहां हो गया! बजट देख रहे थे भाजपाई, तभी टेंट में घुस गए UGC विरोधी
Shivpuri News: शिवपुरी के मुख्य चौराहे पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब सामूहिक रूप से बजट देख भाजपाइयों के बीच यूजीसी आंदोलनकारी घुस गए. बताया जा रहा कि बाजार बंद कराने के दौरान आंदोलनकारी सीधे भाजपाइयों के टेंट में पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की. अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आंदोलनकारियों को टेंट से बाहर निकाला. घटना के बाद कुछ देर तक मुख्य चौराहे पर तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से स्थिति पर काबू पा लिया गया.
.