टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, युवक से खूब हुई हाथापाई, जमकर बरसाए गए घूसे

Last Updated:

खड्डा टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की गुंडागर्दी सामने आई है, जहां मामूली कहासुनी के बाद टोल कर्मियों ने युवक पर जमकर घूसे बरसाए. मारपीट का CCTV वीडियो भी सामने आया है. पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

Zoom

रीवा में टोल प्लाजा पर युवक से हुई लड़ाई

रिपोर्ट-आचार्य शिवकांत

Rewa News: रीवा-सीधी मार्ग स्थित नेशनल हाइवे-39 पर संचालित खड्डा टोल प्लाजा में टोल कर्मियों द्वारा एक कार सवार युवक के साथ जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. जमकर लड़ाई हुई है और दोनों तरफ से लात-घूसे चले हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है.

युवक के साथ जमकर हुई हाथापाई
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर टोल कर्मियों और कार सवार युवक के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि टोल कर्मियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं.

आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है पुलिस
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है. फिलहाल मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की बात सामने आ रही है. वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. वीडियो को देखकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि मारपीट किस वजह से हुई थी. वहीं जिस युवक के साथ मारपीट हुई है. उसने भी कुछ नहीं बताया है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *