Last Updated:
AI174 सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में अचानक दिक्कत आ गई. तकनीकी खराबी की आशंका के चलते मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में इस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI174 को शनिवार को तकनीकी खराबी की आशंका के चलते मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. विमान कोलकाता के रास्ते दिल्ली आ रहा था. एयर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि विमान सुरक्षित लैंड कर गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं. तकनीकी जांच जारी है. कंपनी यात्रियों की सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर सहयोग कर रही है और जल्द से जल्द उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. एयर इंडिया ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें