नोरा फतेही के गाने पर जमकर बवाल, बैन करने की उठी मांग; मुस्लिम स्कॉलर भी विरोध में आए

Last Updated:

नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ ने भूचाल मचाया हुआ है. इस गाने का जमकर विरोध हो रहा है और इसके लिरिक्स की खूब आलोचना हो रही है. हिंदू संगठन ने भी इस पर आपत्ति जताई है. वहीं मुस्लिम स्कॉलर ने भी अपनी राय रखी है.

Zoom

नोरा फतेही के गाने पर मचा बवाल

रिपोर्ट-शैलेंद्र सिंह

बॉलीवुड फिल्मों में गाने इसका अहम हिस्सा हैं. लेकिन आने वाली फिल्म केडी द डेविल के एक गाने पर जमकर बवाल मचा हुआ है और यह गाना है सरके चुनर तेरी सरके. गाना रिलीज होते ही यह विवादों में घिर गया है. गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आ रहे हैं. अब इस पर अश्लील होने के भी आरोप लग रहे हैं और कई हिंदू संगठनों ने भी इस पर आपत्ति जताई है.

चंद्रशेखर तिवारी ने बैन लगाने की उठाई मांग
संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि बॉलीवुड के सिंगर लेखक और कलाकारों को इस तरह के कंटेंट से बचना चाहिए, क्योंकि करोड़ों युवा इन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं. आखिर इस तरह की अश्लीलता फैलाकर यह क्या जताना चाहते हैं? मुझे तो लगता है कि यह लोग सस्ती लोकप्रियता के चलते इस तरह के कंटेंट लाते हैं. हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच इस तरह की अश्लीलता का पुरजोर विरोध करता है और मांग करता है कि यह गाना तत्काल बैन होना चाहिए.

महामंडलेश्वर शैलेशनंद बोले-युवा पीढ़ी को बिगाड़ने का कर रहे काम
उज्जैन के महामंडलेश्वर शैलेशनंद महाराज ने कहा कि नोरा फतेही के अश्लील गाने के ऊपर बैन लगना चाहिए. इस प्रकार के गाने लिखने वाले और गायन करने वालों के ऊपर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए. यह गाने हमारी युवा पीढ़ी को गलत दिशा में ले जा रहे हैं और आने वाली पीढ़ी के ऊपर बुरा असर पढ़ता है. यह हमारे समाज को बिगाड़ने का काम करते हैं.

महामंडलेश्वर ज्ञान दास महाराज ने कहा कि आपकी ना भाषा मर्यादित है और ना शब्दों का संतुलन है. उन्होंने कहा कि फिल्म सेंसर बोर्ड ने इस तरह के गाने को अप्रूव किया है. उसे भंग कर देना चाहिए और एक नवीन बोर्ड की स्थापना करनी चाहिए.

मुस्लिम स्कॉलर ने कही ये बात
मुस्लिम स्कॉलर जमशेद आलम ने कहा कि आखिर इस तरह की अश्लील गाने भारत में क्यों बनाई जा रहे हैं? इसके अलावा तथा कथित संस्कृति को बचाने का दम भरने वाले लोग आखिर कहां हैं? इस तरह के कंटेंट देकर यह लोग आकर युवा पीढ़ी को क्या देना चाहते हैं. इस तरह के गाने तत्काल बंद होने चाहिए.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *