सोने-चांदी की गिरती कीमतों पर लगा ब्रेक, एक झटके में सोना 5,400 और चांदी 12,500 रुपये उछली; जान

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Gold Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में बुधवार, 25 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार रिकवरी देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 5,400 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.

एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,43,079 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,38,912 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

सुबह करीब 10:00 बजे, गोल्ड वायदा 3.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,44,325 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,44,434 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोना-चांदी का ताजा भाव क्या है….

चांदी की कीमत

एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 5.56 फीसदी या लगभग 12,450 रुपये की तेजी के साथ 2,36,400 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,32,898 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,36,899 रुपये था.

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,500 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 25,000 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,600 रुपये चल रही है.

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,46,820 रुपए
22 कैरेट – 1,34,600 रुपए
18 कैरेट – 1,10,160 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,46,670 रुपए
22 कैरेट – 1,34,450 रुपए
18 कैरेट – 1,10,010 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,44,550 रुपए
22 कैरेट – 1,32,490 रुपए
18 कैरेट – 1,10,490 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,46,670 रुपए
22 कैरेट – 1,34,450 रुपए
18 कैरेट – 1,10,010 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,46,720 रुपए
22 कैरेट – 1,34,500 रुपए
18 कैरेट – 1,10,060 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,46,820 रुपए
22 कैरेट – 1,34,600 रुपए
18 कैरेट – 1,10,160 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,46,720 रुपए
22 कैरेट – 1,34,500 रुपए
18 कैरेट – 1,10,060 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,46,670 रुपए
22 कैरेट – 1,34,450 रुपए
18 कैरेट – 1,10,010 रुपए

यह भी पढ़ें: Stock Market 25 March: शेयर मार्केट में रिकवरी का दौर चालू, सेंसेक्स 873 अंक उछला; निफ्टी 23,216 के पार 

 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *