सर्दियों में पैरों में रहता है असहनीय दर्द?…इस चीज को तेल में मिलाकर करें मालिश, जल्द ही मिलेगा आराम!

Last Updated:

How To Get Relief From Joint Pain In Winter : सर्दियों में शरीर को कई तरह की समस्याएं होती हैं. जैसे की पैरों का दर्द, जोड़ों का दर्द जैसी कई समस्याएं हैं. इससे चलना-फिरना मुश्किल होता है. ऐसे में घरेलू नुस्खे काफी असरदार साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

How To Get Relief From Joint Pain In Winter : सर्दियों के मौसम में शरीर को कई तरह की परेशानियां होती हैं. पैरों का दर्द भी उनमें से एक है. पैरों का दर्द एक आम समस्या है, लेकिन जब यह लगातार बना रहता है, तो चलना-फिरना मुश्किल हो सकता है. पैरों का दर्द खासकर बुज़ुर्गों के लिए बहुत ज़्यादा हो सकता है, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों का कमज़ोर होना, वैस्कुलर अकड़न बढ़ना और ब्लड फ़्लो में कमी आना जैसी समस्याएं होती हैं. ऐसे में दवाइयों के साथ कुछ घरेलू नुस्खे काफी असरदार साबित हो सकते हैं. आइए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बता रहे हैं जो सिर्फ एक चीज़ को तेल में मिलाकर मालिश करने से पैरों के दर्द से आराम देता है. यह नुस्खा सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है.

सर्दियों के मौसम में पैरों के दर्द का सबसे असरदार इलाज है सरसों या नारियल के तेल में लहसुन, अजवायन या कपूर मिलाकर लगाना. ये तीनों ही दर्द कम करने में बहुत असरदार माने जाते हैं. लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पैरों में अकड़न और नसों के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं.

अजवाइन की तासीर गर्म होती है, जो जोड़ों और पैरों के तलवों को ठंडा रखने में मदद करती है, जिससे दर्द और सूजन कम होती है। कपूर एक नेचुरल पेन रिलीवर की तरह काम करता है। इसे तेल में मिलाकर गर्म लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे कुछ ही मिनटों में दर्द कम हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में सरसों या नारियल का तेल डालें. इसमें 3-4 हल्के कुटे हुए लहसुन की कलियां या 1 चम्मच अजवायन डालें. या फिर, आप तेल में थोड़ा सा कपूर भी उबाल सकते हैं.

जब तेल हल्का गर्म हो जाए, तो इसे कांच की बोतल में डाल लें. हर रात या जब भी आपको दर्द महसूस हो, इस तेल से 10 मिनट तक हल्के हाथों से मालिश करें. इससे आपके पैरों की नसों को आराम मिलेगा, सूजन कम होगी और दर्द से काफी राहत मिलेगी. इस लेख में दी गई जानकारी स्वास्थ्य सलाह और विशेषज्ञों से बातचीत पर आधारित है. यह केवल सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए, कोई भी कदम उठाने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से सलाह लें. न्यूज 18 हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में पैरों में रहता है असहनीय दर्द?…इस तेल से करें मालिश, जल्द ही…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *